Hindi Newsकरियर न्यूज़pariksha pe charcha 2026 registration start pm modi interaction exam stress tips students parents teachers innovate
Pariksha Pe Charcha 2026 : रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 छात्रों को मिलेगा पीएम आवास जाने का मौका

Pariksha Pe Charcha 2026 : रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 छात्रों को मिलेगा पीएम आवास जाने का मौका

संक्षेप:

Pariksha Pe Charcha 2026 : परीक्षा पे चर्चा 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र, अभिभावक और शिक्षक 11 जनवरी 2026 तक MyGov पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Dec 05, 2025 08:51 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pariksha Pe Charcha 2026 : परीक्षा का मौसम आते ही बच्चों पर बढ़ते दबाव, अभिभावकों की चिंता और शिक्षकों की जिम्मेदारियां इन सबको हल्का करने का एक बड़ा मंच एक बार फिर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ अब शुरू हो चुका है, और इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी ओपन कर दिए गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी देश भर के चुनिंदा 10 छात्र, शिक्षक और अभिभावकों को पीएम मोदी से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रजिस्ट्रेशन शुरू, 11 जनवरी तक मिलेगा मौका

सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इच्छुक प्रतिभागी 11 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन innovateindia1.mygov.in पर चल रहा है, जहां से छात्र अपने सवाल भी सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। यह कार्यक्रम न सिर्फ परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रयास है, बल्कि यह बच्चों को आत्मविश्वासी बनाकर पढ़ाई को एक आनंददायक अनुभव में बदलने की कोशिश भी है।

क्या है कार्यक्रम का मकसद

हर साल आयोजित होने वाली इस पहल में पीएम मोदी छात्रों से हल्के-फुल्के अंदाज़ में बात करते हैं और बताते हैं कि परीक्षा जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि सीखने की शुरुआत है।

इस दौरान वे अभिभावकों और शिक्षकों से भी चर्चा करते हैं कि कैसे वे बच्चों को तनावमुक्त माहौल दे सकते हैं और खुद भी चिंता से दूर रह सकते हैं।

सरकार की वेबसाइट पर लिखा गया है “यह एक ऐसा आंदोलन है जो बच्चों की विशिष्टता को सम्मान देने और उन्हें खुलकर आगे बढ़ने का मौका देता है। पीएम मोदी की किताब ‘एग्जाम वॉरियर्स’ इस विचार को और मजबूती देती है, जिसमें शिक्षा को तनाव नहीं, आनंद का माध्यम बताया गया है।”

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

परीक्षा पे चर्चा 2026 में भाग लेने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

1. MyGov वेबसाइट पर जाएं: innovateindia1.mygov.in/ppc-2026

2. होमपेज पर ‘Participate Now’ पर क्लिक करें

3. अपनी श्रेणी चुनें - Student, Teacher या Parent

4. मोबाइल नंबर या ईमेल से MyGov पोर्टल में लॉगिन/रजिस्टर करें

5. अपनी श्रेणी से जुड़े MCQ क्विज़ को पूरा करें

6. सभी विवरण भरने के बाद PPC 2026 फॉर्म सबमिट करें

7. छात्र चाहें तो प्रधानमंत्री से पूछने के लिए अपना सवाल भी भेज सकते हैं

एग्जाम वॉरियर्स और NaMo App

छात्र पीएम मोदी की किताब एग्जाम वॉरियर्स भी पढ़ सकते हैं, जो बताती है कि सीखना एक लंबी, मजेदार और आत्मविश्वास बढ़ाने वाली यात्रा है। साथ ही NaMo App पर उपलब्ध एग्जाम वॉरियर्स मॉड्यूल इस अनुभव को और इंटरैक्टिव बना देता है, यह छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों, सभी के लिए उपयोगी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।