Hindi Newsकरियर न्यूज़Pariksha Pe Charcha 2026: PPC 2026 Over 2.14 crores Registrations Received Apply now at innovateindia1.mygov.in
Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' का बढ़ा क्रेज, अब तक 2.14 करोड़ लोगों ने किया आवेदन

Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' का बढ़ा क्रेज, अब तक 2.14 करोड़ लोगों ने किया आवेदन

संक्षेप:

Pariksha Pe Charcha 2026: 'परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026' के लिए अब तक 2 करोड़ से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 1.99+ करोड़ छात्र, 12.4+ लाख शिक्षक और 2.2 लाख अभिभावकों ने आवेदन किया है।

Dec 23, 2025 04:15 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित वार्षिक कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026' के लिए रजिस्ट्रेशन का उत्साह अपने चरम पर है। इस इंटरैक्टिव सेशन में भाग लेने के लिए अब तक 2.14 करोड़ से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इस कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा (PPC 2026) में भाग लेने के लिए अभी तक 2.14 करोड़ से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें 1.99+ करोड़ छात्र, 12.4+ लाख शिक्षक और 2.2 लाख अभिभावकों ने आवेदन किया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस अद्भुत अवसर को न गवाएं और अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Link

कौन हो सकता है शामिल?

इस इंटरैक्टिव सत्र का उद्देश्य युवाओं में परीक्षा संबंधी चिंता को कम करना है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तीन कैटेगरी के लोग पात्र हैं:

छात्र: कक्षा 6 से 12 तक के छात्र।

शिक्षक: मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक।

अभिभावक/माता-पिता: स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता।

रजिस्ट्रेशन की महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 1 दिसंबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2026

इच्छुक उम्मीदवार MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in/ppc-2026) पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

'परीक्षा पे चर्चा' 2026 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का मौका तो मिलता ही है, साथ ही विजेताओं के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा कई विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं।

PPC किट: MyGov पोर्टल पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित लगभग 2,500 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शिक्षा मंत्रालय द्वारा एक विशेष PPC किट भेंट की जाएगी।

गोल्डन टिकट: सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि 10 'लीजेंडरी एक्जाम वॉरियर्स' को प्रधानमंत्री निवास जाने का जीवन में एक बार मिलने वाला सुनहरा अवसर मिलेगा। यह उन छात्रों के लिए एक बड़ा सम्मान होगा जिन्हें प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिलेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।