Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में देश भर के छात्रों को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि पढ़ाई, आराम, स्किल और शौक में संतुलन बनाए रखना ही विकास की कुंजी है। विद्यार्थियों को अतीत की बजाय आगे के समय को देखना चाहिए। 12वीं कक्षा के दौरान ज्यादातर छात्र कंफ्यूज रहते हैं कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर फोकस करें या एंट्रेंस टेस्ट पर। इस पर पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि 12वीं कक्षा के छात्रों को अपनी पहली प्राथमिकता बोर्ड परीक्षाओं को देनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि यदि कोई विद्यार्थी अपनी कक्षा के सिलेबस को पूरी तरह से आत्मसात कर लेता है, तो उसे प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग से बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। उनके अनुसार यह तैयारी अपने आप में एक बाय-प्रोडक्ट बन जाएगी। उन्होंने इस स्थिति की तुलना एक ऐसे खिलाड़ी से की जिसे एक ही समय में क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के मैच खेलने हों। उन्होंने माना कि एग्जामिनेशन पैटर्न अलग होने और परीक्षाओं के एक ही समय पर आने से छात्रों में चिंता होना स्वाभाविक है।
शिक्षकों को मैसेज देते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य विद्यार्थी का सिलेबस पूरा करने की बजाय उसके जीवन में सर्वांगीण विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम लक्ष्य परीक्षा के परिणाम नहीं बल्कि जीवन में सर्वांगीण विकास है।
एआई के इस्तेमाल को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के छात्र भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसी तकनीक मिली है जो उनके समय में नहीं थी, लेकिन एआई का सही उपयोग करने के लिए छात्रों को अपनी विवेक बुद्धि विकसित करनी चाहिए। एआई का उपयोग अपनी ताकत और ज्ञान को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। को मोटिवेट करता है ताकि एग्जाम से घबराए नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह सेलिब्रेट करें।
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: यहां देखें परीक्षा पे चर्चा लाइव अपडेट
6 Feb 2026, 12:32:06 PM IST
सिर्फ अंकों पर नहीं, जीवन को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दें: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्रों को अपने जीवन एवं शैक्षणिक कौशल को निखारने पर ध्यान केंद्रित की सलाह देते हुए शुक्रवार को कहा कि देश में डेटा सस्ता होने का मतलब यह नहीं है कि वे इंटरनेट पर समय बर्बाद करें। शिक्षा बोझ नहीं होनी चाहिए और सभी को पूरी लगन से पढ़ना चाहिए क्योंकि आधे-अधूरे मन से की गई पढ़ाई जीवन को सफल नहीं बनाती।
उन्होंने यहां अपने आवास पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों के एक समूह से कहा, ''हमारा लक्ष्य ऐसा होना चाहिए जो पहुंच के भीतर हो लेकिन आसानी से प्राप्त होने वाला न हो। पहले मन को साधो, फिर मन को जोड़ो और फिर जिन विषयों की पढ़ाई करनी है, उन्हें सामने रखो। तब आप हमेशा छात्र को सफल पाएंगे।''
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हर किसी का कार्य करने का अपना तरीका या शैली होती है। उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं। फिर भी, लोग मुझे सलाह देते हैं कि अलग तरीके से काम करो लेकिन हर किसी की अपनी कार्य-शैली होती है। कुछ लोग सुबह बेहतर पढ़ते हैं, कुछ रात में। जो भी आपको सही लगे, उस पर विश्वास करें लेकिन सलाह भी लें और अगर उससे आपको फायदा हो, तो ही उसे अपनी जीवनशैली में शामिल करें।''
6 Feb 2026, 11:24:08 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मेरा 2047 तक विकसित भारत का सपना सबके काम आएगा
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी ने बच्चों से सवाल पूछा- मैं विकसित भारत के लिए कौन-सा साल बोलता हूं। बच्चों ने 2047 का जवाब दिया। पीएम मोदी ने पूछा कि उस वक्त आपकी उम्र कितनी होगी। बच्चों ने कहा कि उस वक्त उनकी उम्र 39 से 49 के बीच होगी। ऐसे में पीएम मोदी बोले कि मेरा यह सपना आप सभी के काम आएगा। उन्होंने महात्मा गांधी और भगत सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जब देश को आजादी मिल सकती है तो हम अपने प्रयासों से विकसित भारत का लक्ष्य क्यों नहीं हासिल कर सकते हैं।
6 Feb 2026, 11:22:16 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: वही करें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं, फिर भी लोग मुझे अलग-अलग तरीके से काम करने की सलाह देते हैं; सलाह जरूर लें, लेकिन वही करें जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा।
6 Feb 2026, 11:18:52 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: AI कैसे यूज करें , बोले पीएम मोदी
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एक छात्रा ने कहा कि आजकल एआई का जमाना है। पीएम मोदी ने कहा कि एआई पर पीएम मोदी ने कहा कि आप भाग्यशाली हो इतनी टेक्निलॉजी मिल रही है। एआई का इस्तेमाल ताकत को बढ़ाने वाला होना चाहिए।
6 Feb 2026, 11:10:14 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सुविधाओं से फोकस नहीं बढ़ता
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: अगर आप फाइव स्टार होटल में रहते हैं तो इसका मतलब नहीं है आपका मन पढ़ाई में ज्यादा लगने लगेगा। सुविधाओं से फोकस नहीं बढ़ता है। अगर आप देखेंगे तो टॉपर्स में तमाम ऐसे बच्चे होते हैं, जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं।
6 Feb 2026, 11:06:51 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कंफर्ट की चिंता नहीं करें, पढ़ाई में फोकस और मेहनत करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एक स्टूडेंट मृदुल वर्मन ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान कहा- छोटे घर और कामकाज के बीच पढ़ना मुश्किल हो जाता है। माता पिता उतनी गंभरता से हमारा सपना नहीं लेते। इस पर पीएम मोदी ने कहा- एक पिताजी बैलगाड़ी में अपना सामान लेकर जा रहे थे। बच्चा सामान के ऊपर बैठा हुआ था। अपनी किताब खोल रहा था। अपने कंफर्ट की चिंता नहीं कर रहा था। कुछ लोग होते हैं न, कमरा ठीक नहीं हो तो नींद नहीं आती। ये जो सोच है न कि हम सुविधा होने पर ही पढ़ेंगे, यह गलत है। बोर्ड परीक्षा में छोटे-छोटे गांवों के बच्चे सफल होते हैं। मैं ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मिला था, मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। प्रधानमंत्री ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाने वाले कई छात्र छोटे-छोटे गांवों से होते हैं, जहां सुविधाएं कम होती हैं। लेकिन मेहनत, लगन और सही सोच से कोई भी छात्र आगे बढ़ सकता है।
6 Feb 2026, 11:01:20 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: कैसे बनाएं जीवन में संतुलन
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा- पढ़ाई, आराम, कौशल और शौक में संतुलन बनाए रखना ही विकास की कुंजी है: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा।
6 Feb 2026, 11:00:33 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: शेष समय को देखें, अतीत को नहीं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा- 'मैं अतीत को नहीं देखता; मैं शेष समय को देखता हूं। अतीत के बारे में मत सोचो, जो तुम्हारे सामने है उसे देखने की कोशिश करो।'
6 Feb 2026, 10:58:50 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: टाइम मैनेजमेंट को लेकर पीएम मोदी की सलाह
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी ने विद्यार्थियों से कहा कि रात में सोने से पहले डायरी में अगले दिन का प्लान लिख लें। दूसरे दिन टैली करें कि क्या किया और क्या रह गया। इससे सब बदल जाएगा। टाइम मैनेजमेंट सीख लिया, समय का प्रोडक्टिव इस्तेमाल करना सीख लिया तो जिंदगी बदल जाएगी। मेरे पास इतने सारे काम होते हैं लेकिन मुझे कोई टेंशन नहीं है। मुझे पहले से ही समय का सही उपयोग करने की आदत बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि ऑनलाइन वैदिक मैथ की क्लास होती है। उसमें इतना जादू जैसा है कि आपकी रुचि बढ़ जाएगी। परीक्षा को उत्सव की तरह होना चाहिए।
6 Feb 2026, 10:51:41 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: सपने ना देखना अपराध, लेकिन उसे गुनगुनाए नहीं
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि सपने नहीं देखना क्राइम है। सपने जरूर देखने चाहिए, लेकिन सपनों को गुनगुनाते रहना कभी काम नहीं आता है। हमें उन्हें पूरा करने का तरीका भी जानना चाहिए। अगर मैं एस्ट्रोनॉट बनना है तो मुझे इसके बारे में अच्छी तरह पढ़ना चाहिए और अपना ज्ञान वक्त के साथ बढ़ाते रहना चाहिए। सिर्फ दूसरों को बताकर अपना मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।
6 Feb 2026, 10:47:54 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पढ़ा हुआ भूल जाते हैं तो क्या करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एक छात्रा ने पीएम मोदी से पूछा कि हम अपना पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाते हैं इस पर क्या करना चाहिए। जवाब में पीएम ने पूछा कि आज यहां आए हैं, 25 साल बाद कोई पूछेगा तो याद रहेगा या भूल जाएंगे? आप घर से निकले होंगे कि दिल्ली जा रहे हैं, पीएम के घर जाएंगे। किसी ने फोन किया होगा तो बताया होगा कि कल जा रहा हूं। आप इसमें इनवॉल्व हैं कि नहीं, याद तब रहता है, जब मौका देखकर दूसरे से कंपेयर करते हैं। अपने से ऊपर वाले स्टूडेंट से 5-10 मिनट बैठकर सीखें और अपने से कमजोर वाले को बताओ। मन खुश होता है।
6 Feb 2026, 10:44:04 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: गेमिंग में रुचि पर क्या करें, गेमिंग में करियर पर पीएम मोदी ने दी सलाह
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: एक छात्र ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि उसे गेमिंग में रुचि है, लेकिन समाज और लोग उसे सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते हैं। छात्र ने बताया कि उसे लगता है कि उसका भविष्य गेमिंग में है और उसने पूछा कि उसे क्या करना चाहिए। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया कि शुरुआत में माता-पिता अक्सर मना करते हैं, यह सामान्य बात है। लेकिन उन्होंने छात्र को सलाह दी कि शांत रहकर मेहनत करते रहो और खुद को साबित करो। पीएम मोदी ने कहा कि जब आप अपने काम में सफलता पा लेते हैं और कोई मेडल या पहचान हासिल कर लेते हैं, तो वही सफलता माता-पिता और परिवार का सम्मान बन जाती है। इसके बाद कोई आपको रोकता नहीं है।
6 Feb 2026, 10:37:00 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: अपने पैटर्न पर पूरा भरोसा करो
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपने पढ़ाई के पैटर्न पर पूरा भरोसा करें। समय-समय पर जरूरत के अनुसार बदलाव करते रहें।
6 Feb 2026, 10:32:32 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: 12वीं के साथ एंट्रेंस की तैयारी करने वाले क्या करें
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE : पीएम मोदी ने कहा, पहली प्राथमिकता 12वीं की पढ़ाई को दें। अगर आपने 12वीं के सिलेबस को आत्मसात करके पढ़ा है तो आपको प्रवेश परीक्षा क्रैक करने में मुश्किल नहीं होगी। मेरी मां बाप से अपील है कि बच्चों को ज्यादा प्रेशर न डालें, उन्हें खिलने दो।
6 Feb 2026, 10:26:43 AM IST
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: किताबी पढ़ाई के साथ स्किल भी जरूरी
Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपके अंदर डॉक्टरी के स्किल होने चाहिए। अगर आपको हार्ट स्पेशलिस्ट बनना है तो किताबें आपकी इसमें मदद कर सकती हैं, लेकिन आप असली हार्ट स्पेशलिस्ट तब बनेंगे, जब आप मरीज के साथ मिलकर उसका इलाज करेंगे। अगर आपको वकील बनना है तो किताबें आपको कानून की जानकारी दे देंगी, लेकिन प्रोफेशनल स्किल्स के लिए आपको किसी सीनियर वकील के साथ मिलकर कानूनी दांव-पेच सीखने होंगे। इससे ही आप प्रोफेशनल स्किल सीख पाएंगे। शिक्षा और स्किल एक-दूसरे के भाई-बहन हैं।
6 Feb 2026, 10:22:08 AM IST
PPC 2026 Live: पीएम मोदी ने बताया, शिक्षक बच्चों को कैसे पढ़ाएं
PPC 2026 Live: कई विद्यार्थी टीचर के साथ उनके पढ़ाने की स्पीड से मैच नहीं कर पाते हैं। टीचर को स्टूडेंट्स की स्पीड समझने की कोशिश करनी चाहिए। पचास कदम आगे न पढ़ाएं। पहले वीक में इतिहास का एक पाठ पढ़ाएं। आपको पता है कि आने वाले तीन सप्ताह में तीन विषय होंगे। आप जो पढ़ाने वाले हैं, उसकी पहले से जानकारी दें। बच्चों से कहें कि गूगल से पढ़कर आएं। फिर क्या होगा- सिंपल सी बात है। आपको टीचर की स्पीड से प्रॉब्लम नहीं होगी। आप उनसे एक कदम आगे रहेंगे।
6 Feb 2026, 10:19:18 AM IST
PPC 2026 Live: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू, पीएम मोदी दे रहे छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के मंत्र
PPC 2026 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे हैं। पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में छात्र छात्राओं से परीक्षा से संबंधित विषयों, तनावमुक्त रहने की आवश्यकता और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
6 Feb 2026, 10:05:19 AM IST
PPC 2026 Live: परीक्षा पे चर्चा कहां देखें
PPC 2026 Live: पीपीसी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के YouTube चैनल के अलावा, दूरदर्शन (DD), और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है। वहीं WAVES OTT, Amazon Prime Video, Jio, ZEE5, Sony LIV, और Spotify (ऑडियो प्लेटफॉर्म) जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी परीक्षा पे चर्चा लाइव देखा जा सकता है।
6 Feb 2026, 10:03:26 AM IST
PPC 2025 Live: प्रमुख विषय और मार्गदर्शन
PPC 2026 Live: कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री न केवल परीक्षा के स्ट्रेस को कम करने के गुरुमंत्र देंगे, बल्कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा करेंगे।
स्ट्रेस फ्री परीक्षा: परीक्षाओं को डर के बजाय एक 'उत्सव' की तरह मनाना।
स्वच्छ भारत और पर्यावरण: युवाओं की नागरिक जिम्मेदारी और सतत भविष्य।
स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान: देश के इतिहास और विरासत पर गौरव।
6 Feb 2026, 10:02:52 AM IST
PPC 2026 Live: रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी
PPC 2026 Live: PPC 2026 ने सहभागिता के मामले में नया इतिहास रच दिया है। इस साल 6.76 करोड़ से अधिक लोगों ने इस अभियान में हिस्सा लिया है, जिसमें अकेले 4.5 करोड़ से अधिक छात्र शामिल हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन) से भी कहीं ज्यादा है।
6 Feb 2026, 10:01:56 AM IST
PPC 2026 Live: इस बार क्या है खास? (नया मल्टी-सिटी फॉर्मेट)
PPC 2026 Live: इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' का स्वरूप पिछले वर्षों से काफी अलग और समावेशी है। पहली बार, यह कार्यक्रम केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने इस बार कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी, देवमोगरा (गुजरात) और नई दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग सहित कई स्थानों पर छात्रों के साथ संवाद किया है। यह नया फॉर्मेट क्षेत्रीय आवाजों और अनुभवों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।