Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए बिहार में आवेदन की रफ्तार सुस्त, लक्ष्य से काफी पीछे राज्य
Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन की गति बिहार में बहुत धीमी है। राज्यभर से कुल 58,08,058 को आवेदन कराने का लक्ष्य है। लेकिन अब तक इस कार्यक्रम में भाग लेने के 12,85,550 ही आवेदन हुए हैं।

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन की गति बिहार में बहुत धीमी है। राज्यभर से कुल 58,08,058 को आवेदन कराने का लक्ष्य है। लेकिन अब तक इस कार्यक्रम में भाग लेने के 12,85,550 ही आवेदन हुए हैं। जो कि लक्ष्य का मात्र 22.13% है। शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर से लगभग 58 लाख छात्र-शिक्षक-अभिभावकों को आवेदन कराने का लक्ष्य रखा गया है।
पूर्वी चंपारण जिला सबसे पीछे है, जहां अब तक केवल 8.65% आवेदन ही हुए हैं। पटना जिले से 3,01,854 को आवेदन कराने का लक्ष्य है, लेकिन महज 13.71% (41389) की भागीदारी दर्ज की गई है। इन आंकड़ों ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते शनिवार को सभी जिलों में इस मामले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
शेखपुरा जिला शीर्ष पर :
आंकड़ों के अनुसार शेखपुरा जिला आवेदन कराने में टॉप पर है। यहां 81% आवेदन पूरे कर लिए गए हैं। हालांकि यहां से केवल 43,361 को आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक हुए आवेदनों में 10,97,397 बच्चे, 1,81,967 शिक्षक और 6,186 अभिभावक शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी डीईओ और कार्यक्रम पदाधिकारियों को शेष बचे समय में आवेदन संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं।
कार्यक्रम में छात्र, अभिभावक और शिक्षक भाग लेते हैं
परीक्षा पे चर्चा भारत सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ सीधा संवाद करते हैं, ताकि परीक्षा के तनाव को कम किया जा सके। पढ़ाई को सकारात्मक रूप से देखा जा सके और जीवन कौशल, जैसे समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जा सके। यह ‘एग्जाम वॉरियर्स’ नामक अभियान का हिस्सा है, जो छात्रों को ‘परीक्षा सीखने का माध्यम है, डर का कारण नहीं’ के मंत्र के साथ परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित करता है। इसमें छठी से 12वीं के बच्चे भाग लेते हैं। भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी है।

लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स




