पापा रात भर ऑटो चलाते है ताकि मैं पढ़ सकूं, ​कच्ची छत वाले घर में पढ़कर बेटी ने हासिल किए 95 फीसदी अंक

Mar 31, 2026 03:23 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, ​श्रीगंगानगर
share

​श्रीगंगानगर की रहने वाली प्रिया ने राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल किए। प्रिया के पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं। गरीब और कच्चे घर में रहकर प्रिया ने शानदार अंक हासिल बेहतरीन मिसाल कायम की है।

पापा रात भर ऑटो चलाते है ताकि मैं पढ़ सकूं, ​कच्ची छत वाले घर में पढ़कर बेटी ने हासिल किए 95 फीसदी अंक

कहावत है कि "लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।" इस कहावत को सच कर दिखाया है श्रीगंगानगर की एक होनहार बेटी ने। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कला वर्ग (Arts) की परीक्षा में सनातन धर्म गर्ल्स स्कूल की छात्रा प्रिया सिसोदिया ने 95% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले में सफलता की एक नई इबारत लिख दी है।

​कच्ची छत और तंगहाली के बीच चमका सितारा

​प्रिया की यह सफलता इसलिए बेहद खास है क्योंकि इसके पीछे उनके पिता की हाड़-तोड़ मेहनत और एक परिवार का अटूट संघर्ष छिपा है। प्रिया के पिता संदीप कुमार पेशे से एक ऑटो रिक्शा चालक हैं। परिवार का गुजारा चलाने और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए संदीप कुमार देर रात 2:00 बजे तक शहर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा चलाते है। तंगहाली और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपनी बेटी की पढ़ाई के आड़े गरीबी को नहीं आने दिया।

​खुशी से झूमा परिवार, खिलाई मिठाई

​जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और प्रिया के 95% अंकों की खबर आई, पूरे परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। दादा लक्ष्मी नारायण सिसोदिया और दादी लीला देवी ने अपनी पोती को गले से लगा लिया। माता ऐश्वर्या और पिता संदीप कुमार ने बच्चों और आस-पड़ोस के लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। परिवार वालों ने प्रिया का मुंह मीठा कराकर उसका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

​बेटी को बैंक अधिकारी बनाने का है सपना

​एक मामूली ऑटो रिक्शा चलाने वाले संदीप कुमार की आंखों में आज अपनी बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता को देखकर एक बड़ा सपना तैर रहा है। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी आगे भी इसी तरह मन लगाकर पढ़े और एक बड़ी बैंक अधिकारी बने। वहीं प्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के त्याग, दादा-दादी के आशीर्वाद और अपने स्कूल के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है।

प्रिया सिसोदिया, "पापा रात-रात भर ऑटो चलाते थे ताकि मैं पढ़ सकूं। उनकी यही मेहनत मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थी। मैं आगे चलकर उनका सपना जरूर पूरा करूंगी।"

​प्रिया की यह कहानी समाज के उन तमाम बच्चों के लिए एक मिसाल है जो अभावों में भी अपने सपनों को पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।