OSSSC की भर्ती एग्जाम डेट क्लैश के बाद OTET परीक्षा टली, जानें नया शेड्यूल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी। अधिकारियों के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों ने दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीख एक ही दिन पड़ने पर विरोध जताया था।

otet 2026 exam postponed after osssc recruitment exam date clash check new schedule

ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (OTET) की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी। अधिकारियों के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों ने दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीख एक ही दिन पड़ने पर विरोध जताया था। उम्मीदवारों की इस चिंता को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा तिथियों के टकराव को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद OTET की नई तारीख निर्धारित की गई है।

इससे पहले OSSSC की भर्ती परीक्षा प्रशासनिक कारणों से 20 जून से बढ़ाकर 28 जून कर दी गई थी। इतना ही नहीं बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने ओटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी भी कर दिए थे। लेकिन अभ्यर्थियों ने बताया कि ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने भी विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा उसी दिन निर्धारित कर रखी थी। इसके बाद कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई। दोनों परीक्षाओं की तारीख एक होने के कारण उम्मीदवारों को परेशानी हो रही थी, जिसके बाद OTET की परीक्षा आगे बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गई।

परीक्षा की टाइमिंग

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पेपर-1 सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगा।

कौन-सा पेपर किसके लिए?

OTET 2026 में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।

पेपर-I उन अभ्यर्थियों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं।

पेपर-II उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

परीक्षा पैटर्न क्या है?

OTET 2026 में प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। कुल 150 अंक की परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

न्यूनतम क्वालिफाइंग नंबर

बता दें कि OTET 2026 में सफल घोषित होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 90 अंक (60 प्रतिशत) प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 82 अंक (55 प्रतिशत) निर्धारित किए गए हैं। इन अंकों से कम स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं माना जाएगा।

बता दें कि OTET ओडिशा में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित एक पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन Board of Secondary Education Odisha (BSE Odisha) द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों की योग्यता जांचने के लिए आयोजित की जाती है जो प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर पर पढ़ाना चाहते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़OSSSC की भर्ती एग्जाम डेट क्लैश के बाद OTET परीक्षा टली, जानें नया शेड्यूल