Hindi Newsकरियर न्यूज़ONGC Apprentice Recruitment 2025 for 2623 posts ends today apply online now at ongcindia.com jobs
ONGC Apprentice Recruitment 2025: 2623 अप्रेंटिस पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

ONGC Apprentice Recruitment 2025: 2623 अप्रेंटिस पदों पर 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट करें अप्लाई, लास्ट डेट आज

संक्षेप:

ONGC Apprentice Recruitment 2025: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से आज 6 नवंबर 2025 को 2623 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अभी अधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई करें।

Thu, 6 Nov 2025 03:05 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ONGC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: ऑयल एंड नेचुरल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) की ओर से आज 6 नवंबर 2025 को अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को बंद कर दिया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर अभी जाकर अप्लाई करें। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 6 नवंबर 2025 तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों का रिजल्ट 26 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग- अलग-अलग है। उम्मीदवारों का 10वीं पास, आईटीआई पास या ग्रैजुएट होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 6 नवंबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी। एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।

स्टाईपेंड-

1. ग्रैजुएट अप्रेंटिस-12,300 रुपये

2. तीन वर्षीय डिप्लोमा- 10,900 रुपये

3. ट्रेड अप्रेंटिस (10वीं/12वीं) - 8,200 रुपये

4. ट्रेड अप्रेंटिस ( एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड) - 9,600 रुपये

5. ट्रेड अप्रेंटिस ( दो वर्षीय आईटीआई ट्रेड) - 10,560 रुपये

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।