OJEE 2026 Registration: ओडिशा जेईई 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, 22 मार्च तक करें अप्लाई

Jan 28, 2026 03:24 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OJEE 2026 Registration: ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) कमेटी ने OJEE 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 28 जनवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर शुरू कर दी है।

OJEE 2026 Registration: ओडिशा जेईई 2026 के लिए आवेदन आज से शुरू, 22 मार्च तक करें अप्लाई

OJEE 2026: ओडिशा के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन है। ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) कमेटी ने OJEE 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 28 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। जो छात्र विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और लेटरल एंट्री कोर्सेज में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

OJEE कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है:

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2026

एडमिड कार्ड जारी होने की तिथि: अप्रैल 2026 (संभावित)

OJEE 2026 परीक्षा की तारीखें: 4, 5, 7, 8 और 9 मई 2026

परिणाम की घोषणा: जून 2026 का प्रथम सप्ताह (संभावित)

किन कोर्सेज में मिलेगा प्रवेश?

यह परीक्षा ओडिशा के विभिन्न संस्थानों में प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन का प्रवेश द्वार है। इसमें शामिल प्रमुख कोर्सेज हैं।

UG कोर्सेज: B.Pharm, B.CAT, B.Sc Nursing.

PG कोर्सेज: MBA, MCA, M.Tech, M.Arch, M.Plan, M.Sc (कम्प्यूटर साइंस)

लेटरल एंट्री: B.Tech और B.Pharm के द्वितीय वर्ष में सीधा प्रवेश।

विशेष नोट: B.Tech, B.Arch, B.Plan, MBBS, BDS, BAMS और BHMS जैसे कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्रों को JEE (Main) या NEET (UG) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

पात्रता और नियम

ओडिशा से बाहर के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे केवल प्राइवेट कॉलेजों की सीटों के लिए पात्र होंगे। सरकारी कॉलेजों की सीटें केवल ओडिशा के मूल निवासियों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि, B.CAT कोर्स के लिए सभी राज्यों के छात्र पात्र हैं।

आवेदन कैसे करें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "Registration for OJEE 2026" लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

4. लॉग-इन करने के बाद, अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

5. निर्धारित प्रारूप में अपना फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।

6. ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

7.अंत में फॉर्म सबमिट करें और 'कन्फर्मेशन पेज' का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रख लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;