
OICL Vacancy : ओरिएंटल इंश्योरेंस में ग्रेजुएट के लिए निकली 300 पदों पर भर्ती, आवेदन 1 दिसंबर से
OICL Vacancy 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( ओआईसीएल ) ने प्रशासनिक अधिकारी (एओ) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी।
OICL Vacancy 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( ओआईसीएल ) ने प्रशासनिक अधिकारी (एओ) के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। ओआईसीएल ने भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी की इस भर्ती में 285 पद एओ जनरलिस्ट के हैं और 15 पद हिंदी ऑफिसर के हैं। ओआईसीएल एओ भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर 15 दिसंबर तक एप्लाई कर सकेंगे।

एओ जनरलिस्ट के पदों की इस भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
कैटेगरी फीस
जनरल/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस - 1000 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग - - 250 रुपये
चयन प्रक्रिया
प्रीलिम्स टियर-I रिटन एग्जाम
मेन्स टियर-II रिटन एग्जाम
इंटरव्यू
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जामिनेशन
पंजाब एंड सिंध बैंक में 30 पदों पर नियुक्तियां होंगी
पंजाब एंड सिंध बैंक ने रिलेशनशिप मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के लिए की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2025 है।
योग्यता
● मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी विषय में स्नातक की डिग्री हो। या मार्केटिंग/ फाइनेंस में एमबीए डिग्रीधारक को वरीयता दी जाएगी। साथ ही संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : तय मानकों के अनुसार।
आयु सीमा
●न्यूनतम 25 और अधिकतम 33 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 नवंबर 2025 से होगी। यानी,
●अभ्यर्थी का जन्म 02 नवंबर 1992 से पहले और 01 नवंबर 2000 के बाद नही हुआ हो। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
●अधिकतम आयु सीमा में एससी/ एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी (एनसीएल) वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
● लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।





