OFSS Bihar Inter Admission : बिहार के प्लस 2 स्कूलों में 11वीं में दाखिले आज से, 12 मई तक होगा एडमिशन
बिहार बोर्ड ने मंगलवार को 11वीं में दाखिले के लिए इंटर एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी। आज बुधवार से प्लस 2 स्कूल-कॉलेजों में दाखिला होगा। मुजफ्फरपुर जिले की बात करें तो यहां 400 से अधिक प्लस 2 स्कूल-कॉलेजों में दाखिला होगा।

नामांकन को लेकर बिहार बोर्ड ने छात्रों की पहली मेधा सूची जारी कर दी है। सभी स्कूल-कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि पहली सूची के आधार पर 12 मई तक नामांकन ले लेना है।जिले में 60 हजार से अधिक छात्रों ने इंटर में नामांकन के लिए आवेदन किया है। बिहार बोर्ड के ओएफएसएस की ओर से विषयवार व स्कूलवार कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि पहली चयन सूची में मिले संस्थान में नामांकन लेना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर आगे चलकर छात्र-छात्राओं को न ही स्लाइड अप का मौका मिलेगा न ही उनका नाम दूसरी व तीसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक का मार्च में जबकि सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल में निकाला था। जिले में इस बार मैट्रिक में 70 हजार से अधिक तो 10वीं में लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
छात्रों को नहीं मिली आवंटित संस्थान की जानकारी
बोर्ड ने नामांकन को लेकर पहली मेधा सूची जारी कर दी है। लेकिन, मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्रों को उन्हें आवंटित संस्थान की जानकारी नहीं हो सकी। छात्रों ने कहा कि वे देर शाम तक मैसेज आने का इंतजार करते रहे। यही नहीं, सर्वर डाउन होने से ओएफएसएस पर भी आईडी नहीं खुल सका।
जिले में 80 हजार से अधिक हैं इंटर में सीटें
जिले में इंटर में इस बार प्लस 2 स्कूलों और इंटर कॉलेजों को मिलाकर 80 हजार से अधिक सीटें हैं। शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में साइंस और आर्ट्स की सीटें हैं। इन स्कूल-कॉलेजों में कम से कम 80 और अधिकतम 360 तक सीट दिए गए हैं। कॉमर्स की सीट सबसे कम हैं। कई प्लस 2 स्कूल में कॉमर्स की सीटें नहीं दी गई हैं। इसके अलावा जहां साइंस और आर्ट्स में 120 सीटें हैं, वहीं कॉमर्स में 40 सीट हैं।
पहले नामांकन के समय ही लिया जाएगा शुल्क
बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इंटर में पहली बार छात्र जिस संस्थान में नामांकन लेंगे, सिर्फ उसमें ही उनसे शुल्क लिया जाएगा। अगर दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में छात्र संस्थान बदलते हैं तो उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने पर अंतिम बार जिस संस्थान में छात्र नामांकित होंगे, उसके अनुसार भुगतान राशि का मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद पहले वाले संस्थान अंतिम नामांकित वाले संस्थान को नामांकन शुल्क देना होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


