OFSS Bihar Inter Admission Cut Off : बिहार इंटर दाखिले में साइंस में 95 तो कॉमर्स में 90 प्रतिशत तक गया कटऑफ
मुजफ्फरपुर जिले में जिले में 418 प्लस-2 स्कूल और इंटर कॉलेजों में नामांकन शुरू हुआ। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में कटऑफ अधिक गया है। ग्रामीण स्कूलों में 90 से 95 फीसदी वालों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आया है।

मुजफ्फरपुर जिले में इंटर एडमिशन में इस बार साइंस में 95 तो कॉमर्स में 90 फीसदी तक कटऑफ गया है। बिहार बोर्ड की ओर से जारी पहली मेरिट लिस्ट में साइंस और कॉमर्स का कटऑफ सबसे अधिक गया है। यही नहीं, शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण स्कूलों में अधिक कटऑफ है। जिले में 418 प्लस-2 स्कूल और इंटर कॉलेजों में नामांकन की शुरुआत बुधवार से हो गई।
ग्रामीण स्कूलों में 90 से 95 फीसदी अंक वालों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम शामिल किया गया है। आर्ट्स में इन दोनों संकाय की अपेक्षा कम अंक पर छात्रों का नामांकन हो रहा है। किस स्कूल-कॉलेज में संकायवार कितने अंक पर नामांकन लिया जाएगा, इसको लेकर बोर्ड के ओएफएसएस पोर्टल पर कटऑफ जारी किया गया है। हाईस्कूल दामोदरपुर कांटी में साइंस में सबसे अधिक 95.40 कटऑफ पर नामांकन हो रहा है। आरक्षित कोटि में 50 से 74 फीसदी कटऑफ गया है। इसी तरह साइंस में रेवा प्लस-2 स्कूल में 95.2 फीसदी, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल सरैया में 87 फीसदी, हरिदासपुर प्लस-2 स्कूल में 86, सरैया प्लस-2 स्कूल में 85.40 फीसदी पर साइंस में नामांकन लिया जा रहा है।
जिले के स्कूल-कॉलेजों में आर्ट्स में अधिकतम कटऑफ 80 फीसदी गया है। इसमें आदिगोपालपुर प्लस स्कूल में 80.40 फीसदी, रेवा प्लस 2 स्कूल में 77.33, पिलखी प्लस-2 स्कूल में 76.40, मझौली खेतल प्लस-2 स्कूल में आर्ट्स में 75.20 फीसदी, सरय सैयद अली स्कूल में 73.40, गोपालपुर सकरा में 71 फीसदी पर आर्ट्स में नामांकन लिया जा रहा है।
जिला स्कूल में कॉमर्स की पढ़ाई, प्लस-2 में छात्राओं का भी दाखिला
शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित जिला स्कूल में पहली बार इंटर में कॉमर्स की पढ़ाई होगी। जिला स्कूल में अब तक केवल साइंस और आर्ट्स में ही नामांकन होता था। इस बार कॉमर्स में 40 सीटें बिहार बोर्ड की ओर से आवंटित की गई हैं। जिला स्कूल के प्राचार्य जीबू झा ने बताया कि इस बार से जिला स्कूल में प्लस 2 में केवल छात्र ही नहीं बल्कि छात्राओं का भी नामांकन लिया जाएगा। हाईस्कूल में यहां केवल छात्र के लिए ही नामांकन की व्यवस्था है। प्लस स्कूल में अब को-एजुकेशन होगा।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


