OFSS Bihar Inter 1st Merit List OUT, Link : बिहार इंटर एडमिशन फर्स्ट लिस्ट जारी, कैसे मिलेगा दाखिला, डॉक्यूमेंट लिस्ट
OFSS Bihar Inter 1st Merit List OUT : बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के एडमिशन की पहली लिस्ट जारी कर दी है। विद्यार्थी ofssbihar.net पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

OFSS Bihar Inter 1st Merit List OUT : बिहार बोर्ड इंटर कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के एडमिशन की पहली लिस्ट जारी कर दी है। विद्यार्थी ofssbihar.net पर जाकर इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। पहली चयन सूची में चयनित सभी विद्यार्थी दिनांक आज 05 मई 2026 से 12 मई 2026 तक अपने आवंटित +2 विद्यालय में दाखिला लेंगे। दाखिले की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ओएफएसएस वेबसाइट ofssbihar.net पर उपलब्ध है। राज्य के 10,010 प्लस टू स्कूलों में 17.50 लाख सीटों पर 11वीं में दाखिले होगा।
प्लस टू स्कूलों के प्रधानाचार्य पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकित विद्यार्थियों की सूची OFSS वेबसाइट ofssbihar.net पर प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट करेंगे। अपडेट करने की अंतिम तिथि 13 मई 2026 है। विद्यार्थियों द्वारा नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक है।
जिस विद्यार्थी का चयन प्रथम चयन सूची में किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है, उसके लिए नया विकल्प भरने अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन करने की अवधि :- दिनांक 05.05.2026 से 12.05.2026 तक है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009/ 0612-2230051 पर संपर्क किया जा सकता है।
लिस्ट में नाम आने पर क्या करें
1. सूचना पत्र (Intimation Letter) प्राप्त करें: सबसे पहले OFSS की वेबसाइट (https://ofssbihar.net) पर जाकर अपने नामांकन के लिए चुने जाने से संबंधित सूचना पत्र (Intimation Letter) को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले लें।
2. निर्धारित तिथि और समय पर संस्थान जाएं: आवेदक को अपने 'सूचना पत्र' में दी गई निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए जाना होगा।
3. आवश्यक दस्तावेज़ और शुल्क जमा करें: संस्थान में दस्तावेजों की जाँच के लिए आपको निम्नलिखित मूल अभिलेख (Original Documents) और चीजें साथ ले जानी होंगी:
मूल प्रमाण पत्र।
पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
निर्धारित नामांकन शुल्क, जिसे संस्थान के काउंटर पर नकद (Cash) या बैंक ड्राफ्ट (Bank Draft) के रूप में जमा किया जा सकता है।
4. दस्तावेजों की जाँच और वापसी: दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान, कुछ दस्तावेज़ संस्थान द्वारा स्थायी रूप से रख लिए जाते हैं और कुछ प्रक्रिया पूरी होने के बाद लौटा दिए जाते हैं:
जो दस्तावेज़ वापस नहीं किए जाएंगे: 10वीं का विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (School Leaving Certificate), चरित्र प्रमाण पत्र और माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
जो दस्तावेज़ वापस कर दिए जाएंगे: 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंक पत्र, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र और आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद वापस कर दिए जाते हैं।
5. उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान के लिए स्लाइड-अप (Slide-up) विकल्प: यदि आपको आपकी पहली पसंद का संस्थान नहीं मिला है और आप उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान में जाना चाहते हैं, तो भी आपके लिए यह अनिवार्य है कि आप वर्तमान में आवंटित संस्थान में दाखिला जरूर लें।
दाखिला लेने के बाद ही आप ऑनलाइन लॉगिन करके 'स्लाइड-अप' प्रक्रिया के तहत अगली चयन सूची (दूसरी या तीसरी) के लिए विचार किए जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं, तो आपका नाम OFSS सिस्टम से हटा दिया जाएगा और आगे की किसी भी मेरिट लिस्ट में आपके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।
मेरिट लिस्ट (चयन सूची) में नाम आने के बाद संबंधित संस्थान में नामांकन के लिए आपको मुख्य रूप से निम्नलिखित दस्तावेजों और चीजों की आवश्यकता होगी:
- सूचना पत्र (Intimation Letter): जिसे आपको OFSS वेबसाइट से डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेना होगा।
- पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो।
- निर्धारित नामांकन शुल्क: जिसे संस्थान के काउंटर पर नकद (Cash) या बैंक ड्राफ्ट (Bank Draft) के रूप में जमा करना होगा।
- दसवीं कक्षा का अंक पत्र (Marksheet) और उसी परीक्षा का उत्तीर्णता प्रमाण पत्र।
- दसवीं कक्षा का मूल प्रमाण पत्र (Original Certificate)।
- विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (School Leaving Certificate): उस विद्यालय का जहाँ से आपने 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate): उसी विद्यालय/संस्थान का जहां से 10वीं उत्तीर्ण की है।
- माइग्रेशन प्रमाण पत्र (Migration Certificate): (यदि कोई हो)।
- आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र: यदि आपने किसी आरक्षित कोटे (कोटा) के तहत आवेदन किया है तो उसका प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)।
स्लाइड-अप (Slide-up) प्रक्रिया का उपयोग कैसे करें
1. वर्तमान में आवंटित संस्थान में नामांकन लें (अनिवार्य): स्लाइड-अप विकल्प का उपयोग करने की सबसे पहली और अनिवार्य शर्त यह है कि प्रथम या द्वितीय मेरिट लिस्ट में जिस भी संस्थान (भले ही वह आपकी निचली प्राथमिकता वाला हो) में आपका नाम आया है, वहां आपको सबसे पहले नामांकन (Admission) लेना होगा। यदि आप आवंटित संस्थान में नामांकन नहीं लेते हैं, तो स्लाइड-अप प्रक्रिया के तहत आपके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा और आपका नाम OFSS सिस्टम से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा।
2. OFSS वेबसाइट पर लॉगिन करें: आवंटित संस्थान में अपना नामांकन पूरा करा लेने के बाद, आपको OFSS की आधिकारिक वेबसाइट (https://ofssbihar.net) पर जाना होगा
। वहां दिए गए Student Login Option पर क्लिक करके अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
3. 'स्लाइड-अप' विकल्प का चयन करें: लॉगिन करने के बाद, आपको अपने डैशबोर्ड पर स्लाईड अप (Slide Up) का विकल्प दिखाई देगा। अगली चयन प्रक्रिया के दौरान उच्च प्राथमिकता वाले संस्थान पर विचार किए जाने के लिए आपको इस विकल्प को चुनकर सुनिश्चित (Confirm) करना होगा।
स्लाइड-अप प्रक्रिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें:
केवल उच्च प्राथमिकता वाले विकल्प पर विचार: इस प्रक्रिया के तहत आपको केवल उसी संस्थान में नामांकन का मौका मिलेगा जिसे आपने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय वर्तमान संस्थान से ऊपर (उच्च प्राथमिकता) रखा था।
पिछला नामांकन स्वतः रद्द होना: यदि आपने स्लाइड-अप विकल्प चुना है और दूसरी या तीसरी मेरिट लिस्ट में आपको अपनी पसंद का उच्च प्राथमिकता वाला संस्थान आवंटित हो जाता है, तो आपका पहले वाले संस्थान का नामांकन स्वतः रद्द हो जाएगा।
कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: स्लाइड-अप के माध्यम से नया और बेहतर संस्थान मिलने पर बिना किसी अतिरिक्त प्रयास या किसी भी अन्य शुल्क का भुगतान किए बिना आपको अपने पसंदीदा संस्थान में प्रवेश मिल जाएगा
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


