Nurses Day Speech , Theme : क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, कौन थीं फ्लोरेंस नाइटिंगल, दे सकते हैं यह भाषण

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

International Nurses Day Speech : आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day 2026 ) है। हर साल 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगल ( Florence Nightingale ) की याद में उनकी जयंती पर दुनिया भर में नर्स डे मनाया जाता है।

Nurses Day Speech , Theme : क्यों मनाते हैं अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, कौन थीं फ्लोरेंस नाइटिंगल, दे सकते हैं यह भाषण

International Nurses Day Speech : आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस ( International Nurses Day 2026 ) है। हर साल 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगल ( Florence Nightingale ) की याद में उनकी जयंती पर दुनिया भर में नर्स डे मनाया जाता है। आज का दिन स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र के नर्सिंग कर्मियों को समर्पित है। स्वास्थ्य क्षेत्र एवं चिकित्सा कार्यों में नर्सेज के बेहद महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में विश्व भर में नर्सेज डे मनाया जाता है। आज नर्सों के सेवाभाव को सलाम करने का दिन है। पहली बार अंतरराष्‍ट्रीय नर्स दिवस 1974 में मनाया गया। इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने तय किया कि हर साल 12 मई को यह दिन मनाया जाएगा। इस वर्ष नर्सेज डे की थीम 'हमारी नर्सेज, हमारा भविष्य , सशक्त नर्सें जान बचाती हैं। (Our Nurses. Our Future. Empowered Nurses Save Lives) रखी गई है।

कौन थीं फ्लोरेंस नाइटिंगेल

लेडी विद लैंप के नाम से मशहूर फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक महान नर्स थीं जिन्‍होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। 12 मई, 1820 को इटली के फ्लोरेंस में जन्‍मी फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने समृद्ध परिवार से ताल्‍लुक रखने के बावजूद लोगों की सेवा करने के लिए नर्सिंग का पेशा अपनाया। 1854 में क्रीमिया युद्ध के दौरान उन्होंने जिस तरह से सैनिकों की सेवा की वो नर्सिंग कर्मियों के लिए एक मिसाल बन गया। नाइटिंगेल ने क्रीमिया जाकर अस्‍पताल की बदतर हालत को सुधारा और सैन्यकर्मियों की जान बचाई।

आज नर्सिंग की ट्रेनिंग पूरी होने पर नर्सों को नाइटिंगेल प्रतिज्ञा' दिलवाई जाती है। मरीजों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा देने के लिए चयनित नर्सों को फ्लोरेंस नाइटिंगेल मेडल दिया जाता है। ये मेडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा मेडल है।

Nurses Day Speech : नर्सिंग डे पर दे सकते हैं यह भाषण

आदरणीय साथियों और माननीय गण।

आज दुनिया भर में इंटरनेशनल नर्सेज डे मनाया जा रहा है। 12 मई का दिन नर्सिंग कर्मियों को समर्पित है। आज नर्सेज के सेवाभाव को सलाम करने का दिन है। नर्सिंग को विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा के रूप में देखा जाता है। रोगियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से राहत पहुंचाने में नर्सों का योगदान हमेशा से ही महत्वपूर्ण माना गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र एवं चिकित्सा कार्यों में नर्सेज के बेहद महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में विश्व भर में नर्सेज डे मनाया जाता है। आज 12 मई को महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन होता है। नर्सिंग की दुनिया में फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यही वजह है कि 1974 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेस ने तय किया कि हर साल 12 मई को नर्सेज डे के तौर पर मनाया जाएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सहायक के तौर पर नर्सेज के योगदान की बात करें तो जितना कहा जाए उतना कम है। नर्सेज अपने पेशे को बखूबी निभाती हैं। वह स्वास्थ्य व चिकित्सा क्षेत्र की रीढ़ बन चुकी हैं।

कोरोना महामारी के समय उनके द्वारा की गई सेवा से हम सब वाकिफ हैं। उस समय बहुत से डॉक्टर भी ऑनलाइन सलाह दे रहे रहे थे, ऐसे भयावह माहौल में नर्सेज अस्पतालों में मरीजों का इलाज व सेवा में जुटी हुई थीं। कोविड-19 महामारी से लड़ने में सिस्टर्स ने अपनी जान की बाजी लगा दी। इस मुश्किल समय में कई नर्सेज की जान तक चली गई। आज बड़े से बड़े अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ के बिना चल पाना नामुमकिन है। अस्पताल की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है।

सभी नर्सेज को हैप्पी इंटरनेशनल नर्सेज डे। धन्यवाद

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।