सर्वोदय स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया शुरू, नीजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पांच मार्च को निकाला जाएगा ड्रॉ

Mar 02, 2025 11:30 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, संवाददाता
share Share
Follow Us on

  • दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शनिवार से शुरू गई है। सर्वोदय विद्यालय में इन कक्षाओं के दाखिले की प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी।

सर्वोदय स्कूलों में नर्सरी दाखिले की प्रक्रिया शुरू, नीजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पांच मार्च को निकाला जाएगा ड्रॉ

दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शनिवार से शुरू गई है। सर्वोदय विद्यालय में इन कक्षाओं के दाखिले की प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों के पास निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

शिक्षकों ने बताया कि 15 दिन चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के तहत अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश संबंधित जानकारी लेने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करके कर सकते हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। अभिभावक स्कूल के प्रधानाचार्य से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म स्कूल के समय के दौरान उपलब्ध होंगे। स्कूल के सुरक्षा गार्ड के पास भी आवेदन फॉर्म ले सकते हैं। स्कूल में प्रवेश से संबंधित पूरी जानकारी दी जा रही है।

अभिभावक इन तिथियों का रखें विशेष ध्यान-

निदेशालय के अनुसार नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में सर्वोदय विद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया दिल्ली के निवासियों के लिए खुली है। आवेदन में गलती होने पर 18 मार्च को स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना दी जाएगी। इसके बाद, अभिभावक 18 और 19 मार्च को स्कूल पहुंचकर आवेदन में सुधार करवा सकते हैं। 20 मार्च को ड्रॅा आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

नीजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पांच मार्च को ड्रॉ निकाला जाएगा

राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और दिव्यांग श्रेणी (सीडब्ल्यूएसएन) के छात्रों की आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

बुधवार को कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ निकाला जाएगा। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों को सतर्क किया है कि दाखिला पक्का करने के लिए अभिभावक दलालों के झांसे में न आएं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगी। निदेशालय के संज्ञान में आया है कि कुछ संस्थान और लोग अभिभावकों को दाखिले के लिए लुभाने को लेकर दावा कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावक इनके चंगुल में न फंसे।

निदेशालय ने कहा है कि अगर किसी के पास इस तरह के लोगों के फोन कॉल आते हैं तो शिकायत कर सकते हैं। ड्रॉ में जिन छात्रों का चयन होगा उन्हें निदेशालय स्कूल आवंटित करेगा। स्कूल आवंटन की सूचना छात्रों के अभिभावकों को मैसेज से देगा।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;