SWAYAM January 2026 Result: NTA ने जारी किया स्वयं जनवरी सेमेस्टर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित 829 कोर्सों के नतीजे घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SWAYAM की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट cnr.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA ने जारी किया स्वयं जनवरी सेमेस्टर का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित 829 कोर्सों के नतीजे घोषित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SWAYAM की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट cnr.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (यूजर आईडी और पासवर्ड) की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि स्वयं (SWAYAM) भारत सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों सहित सभी छात्रों के लिए सर्वोत्तम शिक्षण-अधिगम संसाधन उपलब्ध कराना है।

कब आयोजित हुई थी परीक्षाएं

SWAYAM जनवरी 2026 सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 जून से 21 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित की गई थीं। हालांकि, हाइब्रिड मोड में आयोजित कोर्सों का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। NTA ने बताया है कि इन कोर्सों के रिजल्ट तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

SWAYAM जनवरी 2026 सेमेस्टर रिजल्ट ऐसे करें चेक

1. सबसे पहले SWAYAM परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट cnr.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "SWAYAM January 2026 Semester Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और अन्य जरूरी लॉगिन विवरण दर्ज करें।

4. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

5. आपकी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगी।

6. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

छात्र इन बातों का रखें ध्यान

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्पष्ट किया है कि उसकी जिम्मेदारी केवल SWAYAM परीक्षा आयोजित करने, परिणाम घोषित करने और स्कोर संबंधित जानकारी शिक्षा मंत्रालय को भेजने तक सीमित है। अंतिम स्कोरकार्ड और प्रमाणपत्र (Certificate) संबंधित कोर्स के नेशनल कोऑर्डिनेटर द्वारा जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को अपने कोर्स से जुड़े आधिकारिक निर्देशों पर भी नजर रखनी चाहिए।

यदि किसी अभ्यर्थी को रिजल्ट देखने, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह SWAYAM के आधिकारिक सहायता (Support) चैनलों के माध्यम से NTA से संपर्क कर सकता है।

देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने दी परीक्षा

स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा में देशभर के छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस परीक्षा के लिए कुल 1,26,773 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,07,887 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित 829 कोर्सों के लिए 1,22,953 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 1,04,834 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसके अलावा, हाइब्रिड मोड के 69 कोर्सों के लिए 3,820 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें से 3,053 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इससे स्पष्ट है कि SWAYAM के ऑनलाइन और हाइब्रिड कोर्सों में छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।