
NTA SWAYAM Exam City Slip 2025: स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें चेक
SWAYAM Exam City Intimation Slip 2025: एनटीए ने SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है।
NTA SWAYAM Exam City Intimation Slip 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने SWAYAM (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' जारी कर दी है। जिन हजारों उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, अब वे जान सकते हैं कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी है। यह स्लिप जारी होने से उन सभी छात्रों को बड़ी राहत मिली है जो परीक्षा से पहले अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बनाने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीदवार अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप NTA की आधिकारिक SWAYAM परीक्षा वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA SWAYAM Exam City Intimation Slip 2025 Direct Link
परीक्षा की तिथि
SWAYAM की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर, 2025 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 15 और 16 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। शुरुआती दिनों में 'बेसिक कॉन्सेप्ट्स इन एजुकेशन' और 'बेसिक इंस्ट्रक्शनल मेथड्स एंड स्टूडेंट साइकोलॉजी' जैसे कई कोर्स की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
NTA ने साफ किया है कि यह 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' आपका एडमिट कार्ड नहीं है। इसे जारी करने का एकमात्र उद्देश्य परीक्षा शहर की जानकारी देना है। छात्रों को परीक्षा केंद्र का पूरा नाम, पता और रोल नंबर जैसी बाकी की जानकारी एडमिट कार्ड पर अलग से दी जाएगी, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। प्रत्येक कोर्स के लिए छात्रों को तीन घंटे (180 मिनट) का समय मिलेगा। स्वयं जुलाई 2025 की परीक्षा 648 विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी।
एनटीए स्वयं परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है, इसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। प्रश्न पत्र अंग्रेजी में होगा, भाषा पाठ्यक्रमों को छोड़कर जहां यह संबंधित भाषा में प्रदान किया जाएगा।
स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले NTA की आधिकारिक SWAYAM परीक्षा वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप' लिंक पर क्लिक करें।
अगले पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि भरकर लॉगिन करें।
आपकी परीक्षा शहर की स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
इस स्लिप को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।





