AIAPGET 2026: 49 अभ्यर्थियों का पेपर रद्द, NTA का ऐक्शन, परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किया सस्पेंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर सेंटर पर बिजली गुल होने से एनटीए ने एजुक्विटी का इम्पैनलमेंट सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान 49 उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी।

nta suspends eduquity empanelment aiapget 2026 re exam
परीक्षा के लिए जांच प्रक्रिया में गुजरते छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए AIAPGET 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के एक सेंटर पर गुल हुई बिजली के बाद 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द होने के बाद एजुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (M/s Eduquity Career Technologies Pvt. Ltd.) का इम्पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बता दें जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई बिजली गुल होने की घटना के बाद लिया गया, जिसकी वजह से वहां परीक्षा दे रहे 192 उम्मीदवारों में से 49 अभ्यर्थी अपना पेपर पूरा नहीं कर पाए थे।

एनटीए ने इस पूरे मामले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी। एजेंसी ने बताया कि ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट यानी AIAPGET 2026 के आयोजन में हुई गड़बड़ियों को लेकर एजुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। पोस्ट में साफ लिखा गया, "नोटिस का समाधान होने तक एनटीए के साथ एम/एस एजुक्विटी का इम्पैनलमेंट तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेगा।" यानी जब तक कंपनी अपनी सफाई नहीं देती और मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक वह एनटीए के साथ किसी भी परीक्षा के आयोजन में शामिल नहीं हो सकेगी।

200 केंद्रों पर कराई गई परीक्षा

गौरतलब है कि AIAPGET 2026 की परीक्षा 22 अगस्त 2026 यानी आज ही देशभर में शिफ्ट-1 में आयोजित की गई थी। एनटीए के नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 35,837 अभ्यर्थी वास्तव में परीक्षा देने पहुंचे। यह परीक्षा देशभर के 200 केंद्रों पर आयोजित हुई। हालांकि जयपुर वाली इस घटना की वजह से कुल 35,788 उम्मीदवारों की ही परीक्षा पूरी तरह से संपन्न हो सकी, बाकी 49 उम्मीदवार बीच में ही अटक गए।

एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में इस घटना को लेकर खेद भी जताया है। एजेंसी ने कहा कि इस तकनीकी खामी की वजह से जिन उम्मीदवारों को परेशानी झेलनी पड़ी, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा ताकि किसी के साथ नाइंसाफी न हो और सभी को बराबर अवसर मिले।

49 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए 1 सितंबर को दोबारा परीक्षा

इस चूक की भरपाई के लिए एनटीए ने अब प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान कर दिया है। यह रि-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया है, इस बार परीक्षा जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमेन में होगी।

एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी जानकारी उनके संशोधित एडमिट कार्ड के जरिए ही दी जाएगी। ऐसे में जिन 49 उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपना नया एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी हिदायतों का ध्यान से पालन करें। अगर किसी उम्मीदवार को इस रि-एग्जाम को लेकर कोई सवाल या शिकायत है, तो वह सीधे एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार अपनी समस्या ईमेल के जरिए भी aiapget@nta.ac.in पर भेज सकते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़AIAPGET 2026: NTA का बड़ा ऐक्शन, परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किया सस्पेंड