एनटीए का बदला पता, NEET-JEE के छात्र नोट कर लें नया वाला एड्रेस; जानें एजेंसी से जुड़ी 10 बड़ी बातें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एजेंसी ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें नए पते की जानकारी दी है। NTA ने अभ्यर्थियों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य सभी हितधारकों से अपील की है कि वे पत्राचार के लिए नए पते का ही इस्तेमाल करें।

nta new address neet jee students 10 important things about national testing agency
एनटीए का नया मुख्यालय कहां है?

देश में जब भी JEE Main, NEET UG, CUET, UGC NET या अन्य बड़े प्रवेश परीक्षाओं की बात होती है, तब सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का नाम सामने आता हैष हाल के सालों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए खूब सुर्खियों में रहा। खासकर नीट यूजी-2022 पेपर लीक विवाद के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली पर खूब सवाल उठे। इसके बाद केंद्र सरकार ने NTA में कई प्रशासनिक बदलाव किए, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनाने के लिए सुधारों की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन अब इसे लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

एनटीए ने अब अपना आधिकारिक पता बदल दिया है। जी हां, एनटीए ने अपने मुख्यालय को नई दिल्ली स्थित मिंटो रोड पर शिफ्ट कर दिया है। एजेंसी ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें नए पते की जानकारी दी है। NTA ने अभ्यर्थियों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य सभी हितधारकों से अपील की है कि वे पत्राचार के लिए नए पते का ही इस्तेमाल करें।

कहां स्थित है एनटीए का नया मुख्यालय

एनटीए का नया पता है- 5वीं मंजिल, भारत सरकार मुद्रणालय, मिंटो रोड, नई दिल्ली-110002।

एनटीए ने दिए ये निर्देश

NTA ने नोटिस में कहा है कि आगे से सभी आधिकारिक पत्राचार, दस्तावेज भेजने और प्रशासनिक कार्यों के लिए नए पते का ही इस्तेमाल किया जाए। एजेंसी ने छात्रों और संबंधित संस्थानों से अपने रिकॉर्ड में NTA का नया पता जल्द अपडेट करने को कहा है, ताकि कागजी प्रक्रिया और आधिकारिक पत्राचार में किसी तरह की देरी या परेशानी न हो।

एनटीए से जुड़ी 10 बड़ी बातें

क्या है एनटीएनेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त और विशेषज्ञ परीक्षा एजेंसी है।

उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करना है। NTA को इस तरह डेवलप किया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक का बेहतर उपयोग हो और इवैल्यूएशन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप किया जा सके।

कब हुई थी एनटीए की स्थापना

एनटीए की स्थापना का फैसला केंद्र सरकार ने 10 नवंबर 2017 को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लिया था। इसके बाद 15 मई 2018 को इसे सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत एक स्वायत्त संस्था के रूप में रजिस्टर किया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं को एक प्रोफेशनल और स्वतंत्र संस्था के माध्यम से आयोजित करना था।

कौन-कौन सी परीक्षाएं आयोजित करती एनटीए

एनटीए पर कई बड़ी परीक्षा कराने का जिम्मा है। एजेंसी की तरफ से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET), ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स एग्जाम का आयोजन कराया जाता है। इसके अलावा एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन करती हैष साथ ही साथ मेडिकल फील्ड की बड़ी परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट NEET UG और NEET PG का आयोजन एजेंसी कराती है।

ये भी परीक्षाएं कराती है एनटीए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी कॉमन मैनेजमेंट कम एडमिशन टेस्ट (CMAT), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड एंट्रेंस टेस्ट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम, जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्रम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT), ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) जैसी परीक्षाओं का आयोजन करती है।

एनटीए के महानिदेशक कौन हैं

वैसे राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के अध्यक्ष का पद वर्तमान में खाली है, क्योंकि पूर्व अध्यक्ष प्रो. प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त हो चुका है। वहीं, आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह NTA के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

क्यों बनाया गया एनटीए

NTA बनने से पहले देश की कई बड़ी प्रवेश परीक्षाएं अलग-अलग संस्थाएं आयोजित करती थीं। उदाहरण के लिए, JEE Main और NEET जैसी परीक्षाएं पहले CBSE आयोजित करता था। अलग-अलग एजेंसियों के कारण एग्जाम सिस्टम में समानता बनाए रखना चुनौतीपूर्ण था। इसी वजह से सरकार ने एक ऐसी संस्था बनाने का फैसला किया जो केवल परीक्षा आयोजित करने पर ध्यान दे और पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बना सके।

एनटीए कैसे करता है काम

NTA परीक्षा से जुड़ी पूरी प्रक्रिया संभालता है। इसमें आवेदन शुरू करना, परीक्षा केंद्र तय करना, एडमिट कार्ड जारी करना, परीक्षा आयोजित करना, आंसर की जारी करना, आपत्तियां दर्ज करना और रिजल्ट जारी करना शामिल है। इसके अलावा NTA परीक्षा में सुरक्षा, डिजिटल तकनीक और मूल्यांकन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने पर भी काम करता है।

होती हैं ये टीमें

बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के पास एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटिव, एक्सपर्ट्स, रिसर्चर और असेसमेंट डेवलपर की टीम होती है।

बड़े बदलाव की ओर एनटीए

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी अब अगले साल से सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में आयोजित हो सकती है। परीक्षा कराने वाली एग्जाम एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नीट यूजी को बहुत जल्द कंप्यूटर बेस्ड मोड में बदल जाएगा। सीबीटी ही अगला भविष्य है। उन्होंने कहा कि नीट एग्जाम को छोड़कर हमारे सभी एग्जाम सीबीटी बेस्ड हैं। नीट का फॉर्मेट भी अब बहुत जल्द CBT बेस्ड हो जाएगा।" उन्होंने कहा कि नंदन नीलेकणि की लीडरशिप वाली हाई-पावर्ड टास्क फोर्स भी इस पर काम कर रही है।" सीबीटी पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि इसके लिए टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की जरूरत है। एनटी डीजी ने आगे कहा, “तो यही भविष्य है। अभी जेईई मेन, यूजीसी नेट, सीयूईटी, निफ्ट एग्जाम सभी CBT मोड में होते हैं। इसलिए CBT ही भविष्य है।”

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एनटीए का बदला पता, NEET-JEE के छात्र नोट कर लें नया वाला एड्रेस