CUET UG Result 2026 : सीयूईटी यूजी 2026 का रिजल्ट कब जारी होगा? यहां देखें स्कोरकार्ड
सीयूईटी एग्जाम के स्कोरकार्ड के आधार पर ही देश के विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता है। हालांकि अभी तक रिजल्ट डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि नतीजे इसी हफ्ते में आ सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) की परीक्षा के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। वहीं, जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी 2026 के रिजल्ट जारी करने वाला है। बता दें कि यह एग्जाम देश की यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए कराया जाता है। सीयूईटी एग्जाम के स्कोरकार्ड के आधार पर ही देश के विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता है। हालांकि अभी तक रिजल्ट डेट की ऑफिशियल घोषणा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि नतीजे इसी हफ्ते में आ सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद सीयूईटी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा
NTA ने CUET UG 2026 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 11 मई से 31 मई के बीच आयोजित की थी। कुछ परीक्षाओं को बाद में री-शेड्यूल किया गया और प्रशासनिक व तकनीकी कारणों से 31 मई, 6 जून और 7 जून को आयोजित किया गया। रिजल्ट को लेकर कहा जा रहा है कि 21 जून को आयोजित होने वाले नीट री-एग्जाम से पहले सीईयूटी का रिजल्ट जारी हो सकता है।
बता दें कि सीयूईटी रिजल्ट के बाद ही दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देश की बड़े संस्थानों में ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होती है। सीयूईटी स्कोर के आधार पर इस बार कुल 243 यूनिवर्सिटीज के ग्रेजुएशन कोर्सेज में सीयूईटी स्कोर से दाखिला होगा, जिसमें सबसे ज्यादा 120 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज हैं।
CUET UG 2026 स्कोरकार्ड कैसे देखें
उम्मीदनारों कगो सबसे CUET UG - NTA की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा।
यहां होमपेज पर "CUET UG 2026 Result/Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड डालें।
सिक्योरिटी पिन डालें और अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
अपनी यूनिवर्सिटी काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस के लिए एक कॉपी डाउनलोड और प्रिंट करें।
काउंसलिंग प्रक्रिया
CUET UG 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद, इसमें शामिल यूनिवर्सिटीज अपनी एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगी। उम्मीदवारों को अपनी पसंद की यूनिवर्सिटीज के एडमिशन पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
CUET UG 2026 काउंसलिंग प्रोसेस
CUET UG 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, इसमें शामिल यूनिवर्सिटीज अपनी काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस शुरू करेंगी। स्टूडेंट्स को संबंधित यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा, कोर्स चुनने होंगे और अपनी प्राथमिकताएं बतानी होंगी। CUET स्कोर और कट-ऑफ के आधार पर, UG एडमिशन काउंसलिंग 2026 के कई राउंड में सीटें अलॉट की जाएंगी।
37 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा
सीयूईटी की परीक्षा इस बार 37 विषयों के लिए हुई। जिसमें 13 लैंग्वेज, एक जनरल ऐप्टीट्यूट टेस्ट और 23 डोमेन सब्जेक्ट ते। इंजिनियरिंग की परीक्षा का नतीजा आ चुका है और अब जोसा की काउंसलिंग भी शुरू हो चुकी है। इंजिनियरिंग के छात्र अब दाखिला ले रहे हैं, वहीं ऐसे छात्र भी हैं, जो अभी सीयूईटी रिजल्ट के बाद फाइनल कॉल लेंगे।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


