AIAPGET 2026: NTA की एक और परीक्षा अटकी, सेंटर पर गुल हुई बिजली; 49 छात्र दोबारा देंगे एग्जाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र में बिजली गुल होने के कारण 49 छात्रों का AIAPGET एग्जाम अधूरा रह गया। अब NTA इन छात्रों के लिए 1 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा।

nta aiapget 2026 re exam jaipur power cut update know full details
परीक्षा से लौटते छात्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

AIAPGET 2026: आज यानी 22 अगस्त 2026 को AIAPGET (ऑल इंडिया आयुष पोस्टग्रेजुएशन एंट्रेस टेस्ट) परीक्षा के दौरान जयपुर के कुछ छात्रों को परीक्षा के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि परिक्षा के दौरान अचानक सेंटर की बिजली गुल हो गई। जिससे 49 छात्रों का एग्जमा अटक गया है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक्शन लिया है। जिन छात्रों की परीक्षा बीच में ही छूट गई थी, उनके लिए एक बड़ी राहत की खबर है। एनटीए ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए उन प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है।

देशभर में कैसा रहा AIAPGET 2026 का हाल?

अगर हम पूरे देश की बात करें, तो 22 अगस्त को शिफ्ट 1 में यह परीक्षा काफी बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी। इस साल के आंकड़ों की मानें तो कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 36,979 थी। जिसमें परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या 35,837 बताई जा रही है। परीक्षा के लिए देशभर में कुल 200 सेंटर बनाए गए थे। एनटीए की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक, सफलतापूर्वक परीक्षा पूरी करने वाले छात्रों की कुल संख्या 35,788 रही। इन आंकड़ों से साफ है कि 99% से ज्यादा जगहों पर परीक्षा बिल्कुल शांति और सही तरीके से निपट गई। लेकिन जयपुर के एक सेंटर पर अचानक हुई तकनीकी खामी ने कुछ छात्रों की धड़कनें बढ़ा दीं।

जयपुर के उस सेंटर पर आखिर हुआ क्या था?

सारा बवाल जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज सेंटर पर हुआ। इस सेंटर पर कुल 192 छात्रों ने परीक्षा देने के लिए रिपोर्ट किया था। एग्जाम शुरू भी हुआ, लेकिन बीच में ही अचानक सेंटर की पावर सप्लाई ठप हो गई। बिजली जाने की वजह से सिस्टम बंद हो गए और 49 छात्र ऐसे थे जो अपना एग्जाम पूरा ही नहीं कर पाए। एनटीए के नोटिस के मुताबिक, इस भारी चूक की जिम्मेदारी एग्जाम कंडक्ट कराने वाली एजेंसी 'M/S Eduquity Career Technologies Private Limited' की है। एजेंसी की तरफ से पावर बैकअप और तकनीकी सपोर्ट में कमी के चलते इन 49 मासूम छात्रों को बेवजह इस दिमागी परेशानी और टेंशन से गुजरना पड़ा।

अब 1 सितंबर को होगा री एग्जाम

जैसे ही यह मामला एनटीए के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत प्रभावित छात्रों के हक में फैसला लिया। एनटीए ने इस पूरी घटना पर खेद जताया है और यह साफ कर दिया है कि किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिन 49 कैंडिडेट्स का एग्जाम अधूरा रह गया था, उनके लिए अब एक नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है।

नए एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट?

अब सवाल उठता है कि इन छात्रों को नए सेंटर पर एंट्री कैसे मिलेगी? तो आपको बता दें कि एनटीए इन 49 छात्रों के लिए एक फ्रेश यानी रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा। इस नए एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी गाइडलाइंस और सेंटर की पूरी लोकेशन की जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें ताकि एडमिट कार्ड आते ही उसे तुरंत डाउनलोड किया जा सके।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NTA की एक और परीक्षा अटकी, सेंटर पर गुल हुई बिजली; 49 छात्र दोबारा देंगे एग्जाम