Hindi Newsकरियर न्यूज़npcil recruitment 2026 assistant stipendiary trainee scientific technician online form details
परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करनें का मौका, असिस्टेंट से स्टाइपेंडियरी ट्रेनी तक आवेदन शुरू; जानिए पूरी डिटेल

परमाणु ऊर्जा विभाग में काम करनें का मौका, असिस्टेंट से स्टाइपेंडियरी ट्रेनी तक आवेदन शुरू; जानिए पूरी डिटेल

संक्षेप:

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 2026 की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देश के युवाओं के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का मौका है।

Jan 09, 2026 07:32 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली प्रतिष्ठित संस्था न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। NPCIL ने साल 2026 के लिए असिस्टेंट, स्टाइपेंडियरी ट्रेनी, साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन समेत कुल 114 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NPCIL क्या है और भर्ती क्यों खास

NPCIL भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन एक प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम है। यह संस्था देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की डिजाइन, निर्माण, संचालन, रखरखाव और विस्तार जैसे अहम कार्यों की जिम्मेदारी संभालती है। ऐसे में NPCIL में नौकरी न केवल सुरक्षित मानी जाती है, बल्कि तकनीकी और प्रशासनिक करियर के लिहाज से भी बेहद प्रतिष्ठित मानी जाती है।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत अलग अलग श्रेणियों में कुल 114 पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं -

  • साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (सिविल) - 2 पद
  • स्टाइपेंडियरी ट्रेनी/साइंटिफिक असिस्टेंट (कैटेगरी 1) - 12 पद
  • स्टाइपेंडियरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (कैटेगरी 2) - 83 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (एचआर) - 2 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (एफ एंड ए) - 6 पद
  • एक्स रे टेक्नीशियन - 5 पद
  • असिस्टेंट ग्रेड 1 (सी एंड एमएम) - 4 पद

भर्तियां श्रेणीवार आरक्षण नियमों के तहत की जाएंगी, जिसकी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

योग्यता और पात्रता

NPCIL ने सभी पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले अपनी योग्यता संबंधित पद के अनुसार जरूर जांच लें।

  • तकनीकी पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग या डिप्लोमा योग्यता अनिवार्य है
  • स्टाइपेंडियरी ट्रेनी पदों के लिए विज्ञान या तकनीकी पृष्ठभूमि जरूरी है
  • असिस्टेंट ग्रेड पदों के लिए स्नातक डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान अपेक्षित है

विस्तृत और अनुशासनवार योग्यता की जानकारी NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उम्र सीमा और वेतन

उम्र सीमा और वेतनमान NPCIL के नियमों के अनुसार तय किया गया है। आरक्षित वर्ग, दिव्यांग और अन्य पात्र श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ साथ केंद्र सरकार की सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन की अहम तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 15 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 शाम 4 बजे तक तय की गई है। समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

NPCIL की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन शामिल हो सकते हैं। चयन से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।