पुलिस कांस्टेबल भर्ती में टेढ़ी नाक बन रही बाधा, फिजिकल व लिखित परीक्षा पास करने वालों के टूट रहे सपने

Mar 11, 2026 06:55 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, चांद मोहम्मद, देहरादून
share

उत्तराखंड में सिपाही बनने का सपना संजोए कई युवाओं के लिए उनकी नाक बाधा बन गई है। मेडिकल में विभिन्न जिलों के 711 में से 39 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर डॉक्टरों ने अनफिट किया है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में टेढ़ी नाक बन रही बाधा, फिजिकल व लिखित परीक्षा पास करने वालों के टूट रहे सपने

उत्तराखंड में सिपाही बनने का सपना संजोए कई युवाओं के लिए उनकी नाक बाधा बन गई है। पसीना बहाकर शारीरिक दक्षता व पढ़ाई कर लिखित परीक्षा पार करने वाले कई अभ्यर्थियों की राह अब नाक ने रोक ली है। दून के गांधी अस्पताल में हुए मेडिकल परीक्षण में विभिन्न जिलों के 711 में से 39 अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर डॉक्टरों ने अनफिट किया है। इनमें 30 युवाओं की नाक की हड्डी टेढ़ी मिली है। चार को कम सुनने की समस्या है। तीन में कम दिखाई देने की दिक्कत मिली। दो के पैरों की नसों में सूजन पाई गई है।

कई पहुंचे डॉक्टरों के पास, कराने लगे सर्जरी

मेडिकल बोर्ड द्वारा नाक, कान, आंख समेत अन्य समस्या बताने के बाद अनफिट करने पर युवाओं में चिंता है। कोरोनेशन में ही ईएनटी सर्जन डॉ. आलोक जैन एवं डॉ. प्रियंका बहुगुणा ने चार युवाओं की नाक एवं दो के कान की सर्जरी की है। बोर्ड ने भी युवाओं को सलाह दी है कि यह सर्जरी कोरोनेशन, दून समेत अन्य कई अस्पतालों में उपलब्ध है। सर्जरी कराकर आएं ।

फिटनेस साबित करने को 45 दिन का वक्त

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों को अस्थाई तौर पर अनफिट किया गया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। नियमानुसार उन्हें 45 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में वे सर्जरी या उपचार कराकर दोबारा मेडिकल बोर्ड के सामने पेश हो सकते हैं। बोर्ड उनके सुधार से संतुष्ट होता है तो उन्हें फिटनेस दे दी जाएगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर

- 14 मार्च 2026: अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा 2024 (सचिवालय/लोक सेवा आयोग)

- 22 मार्च 2026: अधीक्षिका परीक्षा 2025-स्क्रीनिंग, महिला कल्याण विभाग

- 5 अप्रैल 2026: प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)

- 12 अप्रैल 2026 : सहायक निदेशक परीक्षा 2025 (डेयरी विकास विभाग)

- 26 अप्रैल 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित) (वस्तुनिष्ट)

- 17 मई 2026: सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025-प्रारंभिक परीक्षा

- 14 जून 2026: प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2025 (विषयवार आरक्षित)

- 5 जुलाई 2026 : सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025- प्रारंभिक परीक्षा

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।