10वीं-ITI पास के लिए सुनहारा मौका, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती; कितना मिलेगा वेतन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

nfr Apprentice recruitment 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सबसे अधिक 1,274 पद लुमडिंग (LMG) मंडल के लिए हैं

 पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती; कितना मिलेगा वेतन

अगर आपने 10वीं और आईटीआई पास कर ली है और रेलवे में नौकरी का मौका तलाश रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं, मंडलों और इकाइयों में कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर ट्रेनिंग दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चलिए इस भर्ती से जुड़ी कुछ अहम जानकारी बताते हैं।

किस यूनिट में कितने पद?

बता दें कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने कुल 6,777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सबसे अधिक 1,274 पद लुमडिंग (LMG) मंडल के लिए हैं। इसके अलावा कठार (KIR) और तिनधरिया (TDH) वर्कशॉप में 1,103, न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप (NBQS) एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) में 881, तिनसुकिया (TSK) में 860, डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) में 763, रंगिया (RNY) में 750, अलीपुरदुआर (APDJ) में 651 और मुख्यालय, मालिगांव (HQ) में 495 पदों पर अप्रेंटिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

NFR Apprentice Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: सबसे पहले पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।

स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 5: निर्धारित प्रारूप में अपने आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7: फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें। इसके बाद आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन की पात्रता?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई (ITI) प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। हालांकि, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (MLT) ट्रेड के लिए आईटीआई की अनिवार्यता नहीं है; इस ट्रेड के लिए अलग पात्रता नियम लागू होंगे।

इन 2 पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) पदों के लिए उम्मीदवार का भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं और 12वीं दोनों में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आवेदन के दौरान 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र की प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य और ओबीसी वर्ग: 100 रुपये

अनुसूचित जाति (SC): कोई आवेदन शुल्क नहीं

अनुसूचित जनजाति (ST): कोई आवेदन शुल्क नहीं

दिव्यांग (PwBD): कोई आवेदन शुल्क नहीं

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

प्रथम वर्ष: ₹9,600 प्रति माह

द्वितीय वर्ष: ₹10,560 प्रति माह (पहले वर्ष की तुलना में 10% वृद्धि)

तृतीय वर्ष: ₹11,040 प्रति माह (पहले वर्ष की तुलना में 15% वृद्धि)

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।