इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स के छात्रों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने फीस पर सुनाया अहम फैसला

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दाखिले से पहले पूरे कोर्स की फीस तय करना जरूरी है। केवल असाधारण हालातों में ही फीस में इजाफा किया जा सकता है। बीटेक की फीस में 37 फीसदी वृद्धि का आदेश रद्द कर दिया।

Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट

प्राइवेट कॉलेजों से इंजीनियरिंग और डॉक्टरी जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्रों के हक में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। अब इन छात्रों को कोर्स के बीच में ही फीस बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शीर्ष अदालत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि एडमिशन के बाद फीस स्ट्रक्चर में कोई भी बदलाव केवल बहुत खास परिस्थितियों में ही किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि छात्रों को दाखिले के समय तय की गई फीस से अधिक भुगतान करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। दाखिले के बाद कॉलेज मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ा सकते।

देश की सबसे बड़ी अदालत का यह फैसला उन छात्रों और परिवारों के लिए अहम है, जिन्हें कोर्स के बीच में फीस बढ़ने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अकसर पेरेंट्स दाखिले के समय उपलब्ध संसाधनों और अपनी आय के हिसाब से फीस का इंतजाम करते हैं। ऐसे में बीच में फीस बढ़ने से उनका बजट बिगड़ जाता है और छात्रों की पढ़ाई पर भी असर पड़ सकता है।

दाखिले से पहले पूरे कोर्स की फीस बताना जरूरी

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक शिक्षा क्षेत्र में सेल्फ फाइनेंसिंग (स्व-वित्तपोषित) संस्थानों के योगदान की सराहना करते हुए जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि फीस को लेकर निश्चितता होनी चाहिए। कोर्ट ने कहा, "ज्यादातर परिवारों के लिए, प्रोफेशनल कोर्स की फीस उनकी आय और बचत का एक बड़ा हिस्सा होती है। यह कोई मामूली खर्च नहीं है। माता-पिता इस उम्मीद के साथ फीस का इंतजाम करते हैं कि उनके बच्चे बेहतर योग्यता हासिल करेंगे, उन्हें अच्छे मौके मिलेंगे और वे अपना भविष्य अपने माता-पिता से भी बेहतर बना सकेंगे। कई छात्र और परिवार प्रोफेशनल उच्च शिक्षा के खर्च के लिए एजुकेशन लोन पर भी निर्भर रहते हैं।' कोर्ट ने यह भी गौर किया कि प्रोफेशनल कोर्स की फीस, सामान्य कोर्स की तुलना में 711% तक ज्यादा बताई गई है।

कोर्ट ने कहा कि राज्य और उसकी रेगुलेटरी संस्थाओं (नियामक निकायों) के लिए यह गुड गवर्नेंस (सुशासन) का मामला है कि वे एक ऐसा सिस्टम बनाएं, जिसमें छात्रों और उनके परिवारों को प्रोफेशनल योग्यता हासिल करने के लिए जो आर्थिक बोझ उठाना है, उसे लेकर पूरी स्पष्टता और निश्चितता हो।

कोर्ट ने कहा, 'आर्थिक बोझ में अचानक बदलाव और इससे पैदा होने वाली असुरक्षा का सीधा असर छात्रों और उनके परिवारों पर पड़ता है। लंबे समय में इसका बुरा असर उन प्रोफेशनल्स की गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है जो अभी तैयार हो रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि ऐसी व्यवस्था बनाना मुश्किल नहीं है, जिससे इस तरह की अनिश्चितताओं से बचा जा सके।'

बीटेक की फीस में 37 फीसदी बढ़ोतरी रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के डॉ. बीसी रॉय इंजीनियरिंग कॉलेज में 2023-27 बैच के लिए BTech कोर्स की फीस में की गई 37 फीसदी की बढ़ोतरी को रद्द कर दिया। कॉलेज ने एक नई डेवलपमेंट फीस भी लगा दी थी। फीस बढ़ोतरी को चुनौती देने वाले छात्रों के पक्ष में आदेश देते हुए, बेंच ने कहा, 'इस अदालत के फैसलों, AICTE के नियमों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में तय की गई फीस निर्धारण की व्यवस्था, और निश्चितता के सिद्धांतों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों के लिए यह जरूरी है कि वे छात्र के दाखिला लेने से पहले ही पूरे कोर्स के लिए देय फीस की जानकारी दें। फीस में बदलाव केवल बहुत खास स्थितियों में ही किया जा सकता है, जैसे कि खर्चों में अचानक और अप्रत्याशित बढ़ोतरी होने पर।'

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्स के छात्रों को राहत, SC ने फीस पर सुनाया अहम फैसला