NMMSS 2026-27: गरीब बच्चों को सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें योग्यता

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत नए और नवीनीकरण दोनों आवेदनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

nmmss scholarship 2026 27 registration started know scholarship eligibility benefits last date
क्या है राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना

NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के तहत नए और नवीनीकरण दोनों आवेदनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

इस छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके जरिए छात्रों को कक्षा 8 के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।त्रवृत्ति के लिए पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज सावधानीपूर्वक भरने चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

NMMSS स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्रता

कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छात्र का स्कूल सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय का स्कूल होना चाहिए।

छात्रवृत्ति को कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं तक जारी रखा जा सकता है, लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को योजना में निर्धारित रिन्यूअल शर्तों को पूरा करना होगा।

विद्यार्थी एक मेरिट आधारित छात्रवृत्ति योजना के साथ-साथ एक या अधिक कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

छात्र आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वे NMMSS की सभी निर्धारित पात्रता और नवीनीकरण शर्तों को पूरा करते हैं।

NMMSS स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऐसे करें आवेदन

NMMSS स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर शुरू हो गई है। पात्र छात्र 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

1. सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।

2. पहली बार आवेदन करने वाले छात्र New Registration प्रक्रिया पूरी करें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।

4. उपलब्ध योजनाओं की सूची में नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) का चयन करें।

5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

7. आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सब्मिट कर दें।

8. आवेदन जमा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

NMMSS स्कॉलरशिप 2026-27 के फायदे

राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) केंद्र प्रायोजित योजना है।

इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के जरिए छात्रों को कक्षा 8 के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसका एक प्रमुख उद्देश्य स्कूल छोड़ने (ड्रॉपआउट) की दर को कम करना है।

आर्थिक मदद मिलने से जरूरतमंद और योग्य छात्रों को अपनी स्कूली शिक्षा जारी रखने में सहायता मिलती है।

1 लाख स्कॉलरशिप

NMMSS के तहत हर साल कक्षा 9 में पढ़ने वाले पात्र छात्रों को 1 लाख नई छात्रवृत्तियां दी जाती हैं।

छात्रवृत्ति को निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर कक्षा 12वीं तक रिन्यू कराया जा सकता है।

यानी पात्र छात्र कक्षा 9 से 12वीं तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

NMMSS योजना के तहत चुने गए छात्रों को हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप दी जाती है। यानी हर महीने 1000 की सहायता सीधे छात्र के खाते में पहुंचती है।

छात्रवृत्ति के आवेदनों का वेरिफिकेशन दो चरणों में पूरा किया जाएगा:

लेवल-1 वेरिफिकेशन: इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर्स (INOs) द्वारा 15 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

लेवल-2 वेरिफिकेशन: डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर्स (DNOs) द्वारा 30 सितंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

छात्रों को सलाह है कि आवेदन जमा करने के बाद अपने स्कूल और संबंधित अधिकारियों से वेरिफिकेशन की स्थिति की जानकारी लेते रहें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NMMSS: गरीब बच्चों को सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, रजिस्ट्रेशन शुरू