NMMSS Scholarship 2026-27: 1 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक भरें फॉर्म; कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य छात्र नेशनल स्कॉरलशिप पोर्टल पर 31 अगस्त 2026 तक फ्रेश और रिन्यूअल आवेदन कर सकते हैं।

nmmss scholarship 2026 27 apply online last date 31 august nsp
स्कॉलरशिप

NMMSS Scholarship 2026-27: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन पढ़ाई में होनहार छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) 2026-27 के लिए फ्रेश और रिन्यूअल दोनों तरह के आवेदन आमंत्रित कर दिए हैं। योग्य छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जो छात्र इस छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए।

31 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, फ्रेश और रिन्यूअल दोनों श्रेणियों के आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

ऐसे करें NMMSS Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन

अगर आप इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से साइन इन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और यदि लागू हो तो निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

दो चरणों में होगा आवेदन का वेरिफिकेशन

NMMSS स्कॉलरशिप के आवेदन की जांच दो स्तरों पर की जाएगी।

लेवल-1 (L1) वेरिफिकेशन: इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर (INO) द्वारा 15 सितंबर 2026 तक।

लेवल-2 (L2) वेरिफिकेशन: जिला नोडल ऑफिसर (DNO) द्वारा 30 सितंबर 2026 तक।

एक मेरिट और कई वेलफेयर स्कॉलरशिप के लिए भी कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान छात्र एक मेरिट-आधारित स्कॉलरशिप योजना और एक या उससे अधिक वेलफेयर-आधारित स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं, यदि वे उनकी पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।

क्या है यह स्कीम?

नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे 2008 में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देकर कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने की समस्या को कम करना और उन्हें माध्यमिक शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना के तहत हर साल 1 लाख मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चयन के समय छात्र के माता-पिता या अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़1 लाख छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक भरें फॉर्म; कौन हैं योग्य?