नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी, MS और MD कोर्स में 5800 से ज्यादा सीटों का इजाफा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीट पीजी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग शुरू होने वाली है। MD, MS और डिप्लोमा सीटों की कुल संख्या बढ़कर 58000 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी अधिक है।

AI image MBBS students
नीट पीजी छात्राएं

NEET PG Seat Matrix : नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एमडी, एमएस, डीएनबी और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। एमसीसली दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अक्टूबर को खोलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET PG राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। नीट पीजी 2026 सीट मैट्रिक्स के अनुसार एमडी, एमएस और डिप्लोमा सीटों की कुल संख्या बढ़कर 58,000 हो गई है, जो पिछले साल की 52,173 सीटों की तुलना में 11 फीसदी अधिक है। प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज की संख्या में 32 फीसदी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए एनेस्थीसिया, ऑप्थल्मोलॉजी, ENT, पैथोलॉजी, साइकियाट्री और रेस्पिरेटरी मेडिसिन जैसे विभागों में सीटों की कुल संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

एनएमसी से यह भी साफ किया है कि वर्तमान सीट मैट्रिक्स में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए मौजूदा PG कोर्सेज में सीटों की संख्या बढ़ाने या नए PG पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए प्राप्त आवेदनों से संबंधित सीटों को शामिल नहीं किया गया है। बाद में जिन अतिरिक्त PG सीटों या नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी जाएगी, उन्हें संशोधित सीट मैट्रिक्स में शामिल किया जाएगा और एनएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि दाखिले केवल स्वीकृत सीटों की संख्या के आधार पर ही दिए जाएं।

नीट पीजी 2026 (NEET PG 2026) की जारी हुई नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार कुल सीटों का विवरण -

नीट पीजी और नीट एसएस

1. सीटों का कुल ओवरव्यू (Total Seat Matrix)

-कुल सीटें (Total Seats): इस वर्ष देश में कुल 63,177 सीटें उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष (2025 में 58,400 सीटें) की तुलना में इस बार 4,777 सीटों की बढ़ोतरी (8.18% वृद्धि) हुई है।

-सरकारी सीटें (Government Seats): 33,088 सीटें (कुल सीटों का 52.4%) उपलब्ध हैं, जिसमें पिछले साल के मुकाबले 3,308 सीटों (11.11%) का इजाफा हुआ है।

-प्राइवेट कॉलेज सीटें (Private Seats): 21,892 सीटें (कुल सीटों का 34.7%)।

-डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें (Deemed Seats): 8,197 सीटें (कुल सीटों का 13%)।

2. कोर्स के अनुसार सीटों का बंटवारा

-MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन):

- सरकारी सीटें: 20,496

- प्राइवेट सीटें: 14,030

- डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 5,822

-MS (मास्टर ऑफ सर्जरी):

- सरकारी सीटें: 9,211

- प्राइवेट सीटें: 6,867

- डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 2,412

-डिप्लोमा (Diploma):

- सरकारी सीटें: 326

- प्राइवेट सीटें: 26

- डीम्ड यूनिवर्सिटी सीटें: 16

3. सबसे ज्यादा सरकारी सीटों वाली टॉप 10 ब्रांच/विशेषज्ञता

1. MD एनेस्थिसियोलॉजी: 3,205 सीटें

2. MD जनरल मेडिसिन: 3,201 सीटें

3. MS जनरल सर्जरी: 2,805 सीटें

4. MD ओबीजी (स्त्री एवं प्रसूति रोग): 2,635 सीटें

5. MD पीडियाट्रिक्स (बाल रोग): 2,176 सीटें

6. MD पैथोलॉजी: 1,833 सीटें

7. MS ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी रोग): 1,603 सीटें

8. MD ऑप्थैल्मोलॉजी (नेत्र रोग): 1,223 सीटें

9. MD कम्युनिटी मेडिसिन: 1,192 सीटें

10. MD रेडियो डायग्नोसिस / रेडियोलॉजी: 1,182 सीटें

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नीट पीजी सीट मैट्रिक्स जारी, MS और MD कोर्स में 5800 से ज्यादा सीटों का इजाफा