NIT : एनआईटी में नैनो टेक्नोलॉजी सहित 2 नए विषयों की पढ़ाई होगी शुरू
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में अगले सत्र से नैनो टेक्नोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। ये दोनों कोर्स अलग-अलग विभागों से संचालित होंगे।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना में अगले सत्र से नैनो टेक्नोलॉजी और क्वांटम कंप्यूटिंग कोर्स की शुरुआत होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। ये दोनों कोर्स अलग-अलग विभागों से संचालित होंगे। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) बनाने की प्रक्रिया चल रही है। एकेडमिक डीन प्रो. एमपी सिंह ने बताया कि संस्थान छात्रों के लिए रोजगार के हिसाब से नए-नए कोर्स शुरू कर रहा है, जिससे छात्र तकनीकी रूप से ज्यादा दक्ष हो सकें।
क्वांटम कंप्यूटिंग एक उभरता हुआ क्षेत्र है, जो क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों का उपयोग कर विशेष हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिजाइन करता है। एनआईटी पटना में पिछले सत्र में तीन नए विषय मेकाट्रॉनिक्स, केमिकल टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई शुरू हुई थी। साइबर सिक्योरिटी का कोर्स शुरू हुआ था। इन सभी में 40-40 सीटों पर नामांकन हुआ था। एनआईटी से पासआउट स्टूडेंट को गाइडिंग व सुविधा देकर यहां उद्यमिता विकसित करने की भी योजना संस्थान ने बनाई गई है। बिहटा के नए कैंपस में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।
छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी
इसके अलावा बिहटा स्थित नए कैंपस में शिक्षक व छात्रों को पढ़ाई और शोध संबंधी अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा नए कोर्स शुरू होने के बाद एनआईटी पटना में छात्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। नए कोर्सों के शुरू होने के बाद एनआईआरएफ रैंकिंग भी बढ़ेगी।
लैब से छात्रों को शोध में सहायता मिलेगी
एनआईटी पटना के तीन विभागों एप्लाइड फिजिक्स एवं मैटेरियल इंजीनियरिंग, मेकाट्रॉनिक्स एवं ऑटोमेशन इंजीनियरिंग और कैमेकिल साइंस एवं टेक्नोलॉजी की लैब को मॉडल बनाए जाएंगे। इसके लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय के फंड फॉर इम्प्रूवमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर (एफआईएसटी) मद से करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय के इस अनुदान से इन विभागों की विकास गति को तेजी मिलेगी। निदेशक प्रो पीके जैन ने बताया कि उम्मीद है, इस वर्ष तीन विभागों में लैब बनाए जाएंगे। इससे छात्रों को शोध में काफी सहायता मिलेगी

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




