Hindi Newsकरियर न्यूज़nit hamirpur placement season 2025 aryan mittal record package mansi joshi crore offers students high salary campus
इस NIT के प्लेसमेंट में मालामाल हुए छात्र, एक को तो मिला 3.4 करोड़ का पैकेज

इस NIT के प्लेसमेंट में मालामाल हुए छात्र, एक को तो मिला 3.4 करोड़ का पैकेज

संक्षेप:

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन (ड्यूल डिग्री) विभाग के छात्र आर्यन मित्तल को सालाना 3.40 करोड़ का ऑफर मिला है। कम्प्यूटर साइंस की छात्रा मानसी जोशी ने भी इस साल की शुरुआत में ही बड़ा कमाल किया। उन्हें 1 करोड़ का पैकेज मिला है।

Dec 04, 2025 06:53 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एनआईटी हमीरपुर में इस साल के प्लेसमेंट सीजन ने शुरुआत से ही ऐसा रंग दिखाया है कि पूरे कैंपस में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही पहले चक्र के नतीजे आए, पूरा कॉलेज गर्व से झूम उठा। प्लेसमेंट सेल की मेहनत और छात्रों की तैयारी का ऐसा असर देखने को मिला कि रिकॉर्ड ही टूट गया और एक नया इतिहास बन गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्यन मित्तल का शानदार पैकेज

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन (ड्यूल डिग्री) विभाग के छात्र आर्यन मित्तल को सालाना ₹3.40 करोड़ का ऑफर मिला है। यह केवल इस वर्ष का ही नहीं, बल्कि एनआईटी हमीरपुर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। इससे पहले सबसे ऊंचा पैकेज ₹2.05 करोड़ रहा था, जिसे आर्यन ने काफी आगे छोड़ दिया।

कैंपस में लौटते ही आर्यन का स्वागत तालियों और शुभकामनाओं से हुआ। साथियों का कहना है कि आर्यन अपनी पढ़ाई, प्रोजेक्ट और मेहनत के कारण शुरू से ही सबसे अलग दिखते थे।

मानसी जोशी ने भी मचाई धूम

कम्प्यूटर साइंस की छात्रा मानसी जोशी ने भी इस साल की शुरुआत में ही बड़ा कमाल किया। उन्हें ₹1 करोड़ का पैकेज मिला, जो इसी बैच में दूसरा सबसे बड़ा ऑफर है। मानसी की उपलब्धि ने खासकर छात्राओं में उत्साह बढ़ाया है और कॉलेज ने इसे गर्व का विषय बताया है।

अन्य छात्रों को भी मिले शानदार पैकेज

  • आर्यन और मानसी के अलावा, कई अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन शुरुआत की है।
  • यथा ग्रोवर और वैशाली ठाकुर को 68 लाख का ऑफर मिला।
  • करीब 15 छात्रों को 40 लाख से अधिक का पैकेज मिला है।
  • लगभग 50 छात्रों को 30 लाख से अधिक की सालाना सैलरी ऑफर की गई है।

डायरेक्टर का बयान और कॉलेज में उत्साह

संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर एच. एम. सूर्यवंशी ने छात्रों, फैकल्टी और प्लेसमेंट सेल को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एनआईटी हमीरपुर अब केवल देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान मज़बूत कर रहा है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस साल औसत पैकेज और प्लेसमेंट प्रतिशत, दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कैंपस में खुशी और उम्मीदों का माहौल

कैंपस में चारों तरफ खुशी का माहौल है। जूनियर्स के भीतर नया जोश है और बाकी छात्रों को भी उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में और भी बड़े ऑफर सामने आएंगे। कुल मिलाकर, 2025-26 प्लेसमेंट सीजन ने एनआईटी हमीरपुर की साख को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।