Hindi Newsकरियर न्यूज़NIOS New Time Table 2025 : nios class 10 12 revised time table 2025 bihar elections rescheduled exam
NIOS ने बदल दी परीक्षाओं की तारीख, बिहार चुनाव खत्म होते ही जारी हुई नई डेटशीट; यहां देखें

NIOS ने बदल दी परीक्षाओं की तारीख, बिहार चुनाव खत्म होते ही जारी हुई नई डेटशीट; यहां देखें

संक्षेप:

NIOS New Time Table 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) को बिहार चुनावों के चलते कई परीक्षाएं टालनी पड़ी थी मगर अब क्लास 10 और 12 की नई डेटशीट जारी कर दी गई है। नई परीक्षाएं क्षेत्रवार निर्धारित की जाएंगी।

Nov 18, 2025 03:14 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

NIOS News Time Table 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के कारण स्थगित किए गए NIOS की परीक्षाओं को लेकर अब पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने क्लास 10 और 12 के लिए संशोधित टाइम टेबल 2025 जारी कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं 6 नवंबर को आयोजित होनी थीं, लेकिन मतदान की तारीख से टकराव को देखते हुए इन्हें रद्द कर दिया गया था। नई डेटशीट में यह भी साफ किया गया है कि बदली गई तारीख़ें देशभर पर लागू नहीं होंगी, इनका असर केवल उन्हीं क्षेत्रों पर पड़ेगा जहां चुनावी गतिविधियों के चलते परीक्षा कराना मुश्किल था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NIOS News Time Table 2025: नई तारीखों पर होंगी परीक्षाएं

नई तारीखों के अनुसार 29 नवंबर 2025 की परीक्षाएं सिर्फ बिहार के छात्रों के लिए निर्धारित की गई हैं। इस दिन क्लास 12 में बायोलॉजी, अकाउंटेंसी, इंट्रोडक्शन टू लॉ और मिलिट्री हिस्ट्री की परीक्षाएँ होंगी, जबकि क्लास 10 में उर्दू, संस्कृत और बोध दर्शन का इम्तिहान लिया जाएगा। इसके अलावा क्लास 10 की इंडियन साइन लैंग्वेज की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे के बीच होगी। यह पूरा शेड्यूल केवल बिहार पर लागू है।

NIOS News Time Table 2025: बिहार के साथ-साथ ओडिशा में भी परीक्षा

इसके बाद 1 दिसंबर 2025 की तारीख बिहार के साथ-साथ ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र पर भी लागू होगी। इस दिन क्लास 12 के गणित और वेद अध्ययन के पेपर लिए जाएंगे, जबकि क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी का इम्तिहान आयोजित होगा। इन दोनों क्षेत्रों के छात्रों के लिए यह संशोधित टाइम टेबल अनिवार्य रहेगा।

NIOS News Time Table 2025: 12वीं कक्षा के लिए क्या शेड्यूल

2 दिसंबर 2025 की परीक्षाएं पूरे देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएंगी। इस दिन क्लास 12 के फिजिक्स, इतिहास, पर्यावरण विज्ञान और लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के पेपर होंगे, जबकि क्लास 10 के छात्र पेंटिंग की परीक्षा देंगे। इस तारीख को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी केंद्र एकसमान तरीके से परीक्षा आयोजित कर सकें।

NIOS News Time Table 2025: छात्रों को NIOS की सलाह

NIOS ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से नई डेटशीट डाउनलोड करें, परीक्षा समय और केंद्र की जानकारी ध्यान से पढ़ें और किसी भी नए नोटिफिकेशन के लिए सतर्क रहें। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि इन बदलावों की वजह चुनाव आयोग और प्रशासनिक एजेंसियों के साथ समन्वय बैठाना था, ताकि मतदान क्षेत्रों के छात्र बिना किसी लॉजिस्टिक परेशानी के परीक्षा दे सकें। नई तारीख़ों का उद्देश्य केवल इतना है कि छात्रों को पर्याप्त तैयारी का समय मिले और चुनाव एवं परीक्षा दोनों गतिविधियों पर कोई नकारात्मक असर न पड़े।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।