NIOS DElEd : नई शिक्षक भर्ती के लिए एनआईओएस डीएलएड मान्य, UPTET के प्रमाणपत्र को लेकर फंसा पेच

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

  • सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एनआईओएस से डीएलएड करने वाले शिक्षकों को नई भर्ती में भले ही मान्य कर लिया गया है, लेकिन इनके यूपीटीईटी 2021 प्रमाणपत्र को लेकर अभी तक पेच फंसा है।

NIOS DElEd in Teacher Recruitment

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थी नई शिक्षक भर्ती के लिए अर्ह हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जयवीर सिंह बनाम उत्तराखंड के मामले में 28 नवंबर 2023 को दिए अपने आदेश के स्पष्टीकरण में दस दिसंबर 2024 को साफ किया है कि एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षण नई शिक्षक भर्ती में मौका देने के साथ ही पहले से कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए भी मान्य है। वैसे तो डीएलएड प्रशिक्षण दो साल का होता है। केंद्र सरकार ने 10 जुलाई 2017 को निजी विद्यालयों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए एनआईओएस की ओर से 18 महीने के डीएलएड प्रशिक्षण की व्यवस्था की थी। यूपी में तकरीबन 1.50 लाख अभ्यर्थियों ने एनआईओएस से 18 महीने का डीएलएड किया था।

यूपीटीईटी के प्रमाणपत्र को लेकर फंसा पेच

एनआईओएस से डीएलएड करने वाले शिक्षकों को नई भर्ती में भले ही मान्य कर लिया गया है, लेकिन इनके यूपीटीईटी 2021 प्रमाणपत्र को लेकर अभी तक पेच फंसा है। एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों ने यूपीटीईटी 2021 के लिए आवेदन किया तो परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने परीक्षा में शामिल करने से इनकार कर दिया था। इस पर इन अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका की थी और कोर्ट के हस्तक्षेप पर परीक्षा में शामिल हुए थे। हालांकि आठ अप्रैल 2022 को घोषित यूपीटीईटी 2021 के परिणाम में इनका रिजल्ट नहीं था।

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का कहना है कि यूपीटीईटी के लिए एनसीटीई की गाइडलाइन में दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण ही मान्य है। ऐसे में 18 माह का प्रशिक्षण करने वालों को रिजल्ट नहीं दिया जा सकता। परिणाम घोषित करने को लेकर कुछ याचिकाएं वर्तमान में हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नई शिक्षक भर्ती के लिए एनआईओएस का डीएलएड मान्य, UPTET के प्रमाणपत्र को लेकर फंसा