NIFT Answer Key 2026: निफ्ट 2026 परीक्षा की आंसर की हुई जारी, 19 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

Feb 17, 2026 08:38 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

NIFT Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE 2026) में शामिल हुए छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है।

NIFT Answer Key 2026: निफ्ट 2026 परीक्षा की आंसर की हुई जारी, 19 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

NIFT Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE 2026) में शामिल हुए छात्रों के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जो छात्र 8 फरवरी 2026 को आयोजित हुई इस प्रवेश परीक्षा में बैठे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर

एनटीए ने न केवल आंसर-की जारी की है, बल्कि छात्रों को यह सुविधा भी दी है कि यदि उन्हें किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे उसे चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो की यह सुविधा 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम समय सीमा 19 फरवरी, रात 11:50 बजे तक है। इसके बाद किसी भी प्रकार की चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।

आपत्ति दर्ज करने का शुल्क और प्रक्रिया

यदि कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न के उत्तर को चुनौती देना चाहता है, तो उसे प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करना होगा। यह शुल्क 'नॉन-रिफंडेबल' (वापस न होने वाला) है। बिना शुल्क भुगतान के किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

भुगतान का माध्यम: छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के जरिए फीस जमा कर सकते हैं।

NIFT Answer Key 2026 Challenge: निफ्ट 2026 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।

6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।

7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

इन कोर्सेज के लिए जारी हुई आंसर-की

यह आंसर-की इन अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए जारी की गई है:

बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des)

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech)

मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des)

मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech)

मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM)

रिजल्ट कब होगा घोषित?

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एनटीए के विषय एक्सपर्ट द्वारा सभी चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा। इसके बाद 'फाइनल आंसर-की' जारी की जाएगी। परीक्षा का अंतिम परिणाम इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर तैयार किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

एनटीए ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए छात्र एनटीए के हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।