NICL Assistant Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, 500 पदों पर होगी भर्ती

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NICL Assistant Admit Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना कॉल लेटर nationalinsurance.nic.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

NICL Assistant Admit Card 2026 Download
NICL असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी

NICL Assistant Admit Card 2026 Download Link: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। एनआईसीएल ने असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) की ओर से असिस्टेंट के 500 पदों पर उम्मीदवारें की भर्ती की जाएगी।

NICL Assistant Admit Card 2026 Direct Link

27 अगस्त को आयोजित होगी परीक्षा

एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन (CBT) मोड में किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर परीक्षा के दिन 27 अगस्त 2026 तक ही पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी समस्याओं या सर्वर डाउन से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स

कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपने ये क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे:

रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर

पासवर्ड या जन्म तिथि (DD-MM-YYYY फॉर्मेट में)

NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए 'Recruitment' या 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद 'Recruitment of Assistants 2026 - Download Online Exam Call Letter' लिंक पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। वहां अपनी भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) चुनें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करके इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ-साथ एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) और उसकी एक फोटोकॉपी ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा, अपने पास हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें। एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों, जैसे रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र के नियमों को ध्यान से पढ़ें ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की असुविधा न हो।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़NICL असिस्टेंट एडमिट कार्ड जारी, 500 पदों पर होगी भर्ती