NIACL Vacancy 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा तुरंत करें अप्लाई
NIACL Apprentice Recruitment 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। अभी ऑनलाइन अप्लाई करें।

NIACL Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके और बैंकिंग व इंश्योरेंस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खबर आई है। देश की सबसे बड़ी सामान्य बीमा कंपनियों में से एक न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कंपनी पूरे देश में कुल 550 रिक्त पदों को भरने जा रही है। इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं और उन्हें पहले से किसी वर्क एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं होगी।
शैक्षणिक योग्यता: NIACL अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है।
आयु सीमा: अगर आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित श्रेणियों (जैसे ओबीएसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों) को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जून 2026 को आधार बनाकर की जाएगी।
ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा हर महीने स्टाइपेंड
यह भर्ती भारत सरकार के अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत की जा रही है। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के विभिन्न कार्यालयों में निश्चित अवधि के लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग अवधि के दौरान उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार हर महीने 12,300 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें और प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 23 जून से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
आवेदन शुल्क-
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये तय किया गया है, वहीं, सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग की महिला अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को 236 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


