यूपी बोर्ड परीक्षा में नई व्यवस्था, इमरजेंसी में रिजर्व प्रश्न पत्र सेट का होगा इस्तेमाल, थानेदार के पास होगी चाभियां
यूपी बोर्ड परीक्षा में शुचिता बनाए रखने को नई व्यवस्था शुरू की गई है। आपात स्थिति में रिजर्व सेट का इस्तेमाल होगा। रिजर्व सेट प्रश्नपत्र के लॉकर की चाभियां थानेदार के पास होगी। केंद्र के स्ट्रांग रूम में अलग अलमारी में पेपर के सेट रखे जाएंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में शुचिता बनाए रखने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हर बार की तरह निगरानी, स्ट्रांग रूम में नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। स्ट्रांग रूम में एक डबल लॉक आलमारी सिर्फ रिजर्व सेट के प्रश्नपत्रों के लिए बनाई गई है। इसकी चाभी इलाकाई थानेदार के पास होगी। आपात स्थिति में रिजर्व सेट की जरूरत पर वही इसे खोल सकेंगे।
बोर्ड परीक्षा में पिछले वर्षों में इक्का-दुक्का मामले ऐसे भी आए जब किसी जिले में पेपर लीक की आशंका हुई। इसपर तेजी से निर्णय लेते हुए जिलों में पेपर के सेट बदल दिए गए और परीक्षा सकुशल कराई गई। ऐसी स्थितियों के लिए इस साल बोर्ड ने पहले से तैयारी कर ली है। हर परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूप में लोहे की चार डबल लॉक आलमारियां रखवाई जाएंगी। दो में पहली और दूसरी पाली की परीक्षाओं के मुख्य पेपर सेट तिथिवार रखे जाएंगे। तीसरी में पेपर के बाद बचे प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप सुरक्षित रखी जाएगी। चौथी अलमारी आपात स्थिति के लिए होगी। इसमें प्रश्नपत्र के रिजर्व सेट रखे जाएंगे।
इसके एक लॉक की चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। डबल लॉक के दूसरे ताले की चाभी क्षेत्रीय थानेदार के पास रहेगी। आपात स्थिति में थानेदार या उनके द्वारा नामित मातहत ही इस चाभी से अलमारी का ताला खोलेगा। इसके अलावा हर अलमारी के खुलने और बंद होने का रिकार्ड लॉगबुक में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी से मॉनिटरिंग भी अनिवार्य होगी।
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन सत्र कल
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व अकादमिक मार्गदर्शन, विषयवार तैयारी, समय प्रबंधन तथा परीक्षा से संबंधित तनाव प्रबंधन के लिए शनिवार को 10:30 बजे से ऑनलाइन राज्य स्तरीय यूट्यूब सत्र आयोजित किया जाएगा। शासन के अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेनशर्मा अध्यक्षता में परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित महात्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों के साथ भी ऑनलाइन बैठक करेंगे। इस दौरान डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिका पहुंचने, पुलिस व्यवस्था, परीक्षा में लगे अधिकारियों और शिक्षकों के प्रशिक्षण आदि के संबंध में रिपोर्ट लेंगे।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




