नई शिक्षा नीति : सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सेमेस्टर-4 में लागू होगा एनएसएस कोर्स

लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, रांची
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में संचालित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सेमेस्टर-4 में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का पाठ्यक्रम शामिल होने जा रहा है।

विश्वविद्यालय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप झारखंड के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में संचालित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के सेमेस्टर-4 में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का पाठ्यक्रम शामिल होने जा रहा है। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने सभी सरकारी विवि के कुलपतियों को निर्देश जारी कर एनएसएस का पाठ्यक्रम शीघ्र निर्धारित करने और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा है। जारी पत्र में कहा गया है कि यह कार्रवाई एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के पत्र के आलोक में की जा रही है। क्षेत्रीय निदेशालय ने एनईपी-2020 के तहत झारखंड के विश्वविद्यालयों में सेमेस्टर-4 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पाठ्यक्रम तैयार करने और लागू करने के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया था।

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का पाठ्यक्रम निर्धारित कर उसके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक की इस कार्य के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

युवा नेतृत्व और सामाजिक सरोकार पर रहेगा फोकस, आंतरिक मूल्यांकन होगा

एनएसएस पाठ्यक्रम को एनईपी और यूजीसी दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें दो क्रेडिट का कोर्स प्रस्तावित है, जिसमें 70 अंक एंड सेमेस्टर परीक्षा और 30 अंक सतत आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित हैं। कोर्स में युवा नेतृत्व, डिजिटल साक्षरता, माय भारत पोर्टल, पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सेवा, फील्ड गतिविधियां व सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे समकालीन विषयों को शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का विकास हो सके। इससे विद्यार्थियों को अकादमिक अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक सेवा और सामुदायिक सहभागिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

एनईपी-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालयों में मिलेगी शिक्षा, क्षेत्रीय निदेशक से मिला पत्र

एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने इस संबंध में बीते 3 जुलाई को राज्यपाल सचिवालय को भेजे पत्र में बताया कि एनईपी-2020 के अनुरूप झारखंड के विश्वविद्यालयों में चार वर्षीय सीबीसीएस स्नातक के सेमेस्टर-4 में एनएसएस लागू किया जाना है। इसके लिए विस्तृत विचार-विमर्श कर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने का अनुरोध किया गया। इससे पहले 30 जून को भेजे गए एक अन्य पत्र में क्षेत्रीय निदेशालय ने बिहार राज्य का उदाहरण देते हुए बताया था कि वहां के विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की स्वीकृति से एनएसएस का पाठ्यक्रम पहले ही अधिसूचित किया जा चुका है। निदेशालय ने झारखंड में भी इसी मॉडल को अपनाने का सुझाव दिया था।

02 क्रेडिट का होगा चार वर्षीय स्नातक में सेमेस्टर चार के लिए कोर्स, मिलेंगे 100 अंक

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।