IIT में शुरू हुए नए BTech कोर्स, JoSAA विकल्प भरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यदि आपने JEE Advanced क्वालिफाई किया है और JoSAA में अपनी चॉइस भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसे नए कोर्स दिए गए हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

IIT में शुरू हुए नए BTech कोर्स, JoSAA विकल्प भरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

इंजीनियरिंग फील्ड में दिलचस्पी रखने वाले लाखों छात्रों का सपना होता है आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ाई करना। ज्यादातर छात्र कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग का फील्ड चुनते हैं। इतना ही नहीं JoSAA काउंसलिंग के दौरान इन ब्रांचों में सीट पाने के लिए तगड़ा कॉम्पटिशन होता है। लेकिन पिछले कुछ सालों से देखें, तो पता चलता है कि IITs में बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन, क्वांटम कंप्यूटिंग और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं जैसी राष्ट्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए IITs ने कई नए अंडरग्रेजुएट (BTech) कोर्स शुरू किए हैं। हालांकि इनमें से कई ऐसे नए कोर्स हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है। यदि आपने JEE Advanced क्वालिफाई किया है और JoSAA में अपनी चॉइस भरने की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसे नए कोर्स दिए गए हैं जिनके बारे में शायद आपने पहले नहीं सुना होगा। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

IIT मद्रास के नए कोर्स

बीटेक इन कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड मैकेनिक्स (CEM)

आईआईटी मद्रास में कई नए बीटेक कोर्स शुरू हुए हैं, जिसमें बीटेक इन कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग एंड मैकेनिक्स यानी सीईएम में से एक है।

एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग द्वारा संचालित यह कोर्स डिजिटल ट्विन्स, हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित है। इसमें छात्रों को कंप्यूटर मॉडल और सिमुलेशन की मदद से यह समझना सिखाया जाता है कि किसी सामग्री या मशीन पर अधिक दबाव पड़ने पर वह कैसे काम करेगी। इससे बिना वास्तविक मॉडल बनाए ही उसके प्रदर्शन का आकलन किया जा सकता है।

बीटेक इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (iBME)

यह नया कोर्स मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है। इसमें छात्रों को पहनने योग्य हेल्थ सेंसर (Wearable Health Sensors), AI आधारित मेडिकल इमेजिंग और न्यूरल इंजीनियरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाती है। यह कोर्स छात्रों को मेडिकल रिसर्च और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर के लिए तैयार करता है।

बीएस इन डेटा साइंस एंड एप्लिकेशंस

IIT मद्रास ने JEE Advanced 2026 पास करने वाले छात्रों के लिए चार वर्षीय BS इन डेटा साइंस एंड एप्लिकेशंस प्रोग्राम में सीधे प्रवेश की सुविधा दी है। इसके लिए आवेदन IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जा सकते हैं। छात्र अपनी जरूरत के अनुसार बीच में डिप्लोमा या BSc डिग्री लेकर बाहर निकल सकते हैं या फिर पूरा BS प्रोग्राम पूरा कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में प्रोग्रामिंग, डेटा साइंस और प्रैक्टिकल लर्निंग पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे छात्र उच्च शिक्षा और उद्योग दोनों के लिए तैयार हो सकें।

आईआईटी दिल्ली के नए कोर्स

बीएस इन केमिस्ट्री

यह चार वर्षीय BS डिग्री प्रोग्राम केमिस्ट्री को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ता है। इसके लगभग 30% कोर्स में डेटा एनालिटिक्स और कंप्यूटेशनल टूल्स शामिल हैं। छात्र केवल लैब में रासायनिक संरचनाओं का अध्ययन ही नहीं करते, बल्कि मशीन लर्निंग और AI की मदद से रासायनिक प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करते हैं और नई दवाओं की खोज की प्रक्रिया को तेज बनाने का तरीका भी सीखते हैं।

बीटेक इन एनर्जी इंजीनियरिंग

IIT दिल्ली के अबू धाबी कैंपस में शुरू किया गया यह कोर्स टिकाऊ ऊर्जा के क्षेत्र पर केंद्रित है। इसमें माइक्रोग्रिड सिस्टम, स्मार्ट बिजली नेटवर्क, सौर ऊर्जा तकनीक और ग्रीन हाइड्रोजन जैसी भविष्य की ऊर्जा प्रणालियों के डिजाइन और संचालन की पढ़ाई कराई जाती है। यह प्रोग्राम छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करता है।

बीटेक इन डिजाइन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हुआ यह चार वर्षीय प्रोग्राम IIT दिल्ली के डिजाइन विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें 20 छात्रों का प्रवेश लिया जाता है। दाखिले के लिए JEE Advanced में रैंक हासिल करने के साथ-साथ UCEED (अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन) पास करना भी जरूरी है। इस कोर्स में डिजाइन थिंकिंग, रिसर्च मेथड्स, कम्युनिकेशन स्किल्स और टीमवर्क जैसी महत्वपूर्ण चीजें सिखाई जाती हैं। इसका मुख्य फोकस प्रोडक्ट डिजाइन पर है। यह IIT दिल्ली के पुराने B.Des प्रोग्राम से अलग एक नया और विशेष कोर्स है।

IIT हैदराबाद के नए कोर्स

बीटेक इन IC डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी

यह कोर्स विशेष रूप से सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइन इंडस्ट्री पर केंद्रित है। इसमें छात्रों को चिप निर्माण, हार्डवेयर डिजाइन लैंग्वेज, इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (EDA) टूल्स और सिलिकॉन चिप बनाने की तकनीकों की पढ़ाई कराई जाती है। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइन क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

बीटेक इन बायोटेक्नोलॉजी एंड बायोइन्फॉर्मेटिक्स

इस कोर्स में जीनोमिक डेटा, सिंथेटिक बायोलॉजी और मॉलिक्यूलर मॉडलिंग जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाता है। छात्र बड़े जैविक डेटा का विश्लेषण करना सीखते हैं और आधुनिक बायोटेक्नोलॉजी तथा कंप्यूटेशनल बायोलॉजी के क्षेत्र में काम करने के लिए तैयार होते हैं।

बीटेक इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग (BME)

IIT हैदराबाद का यह प्रोग्राम हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए तैयार किया गया है। इसमें मेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन और सिस्टम्स बायोलॉजी जैसी बुनियादी पढ़ाई के साथ कई आधुनिक विषयों का विकल्प मिलता है। छात्र हेल्थकेयर डेटा एनालिटिक्स, 3D बायो-प्रिंटिंग, मेडिकल इमेजिंग, नैनोमेडिसिन, न्यूरोटेक्नोलॉजी, बायोमैकेनिक्स और मेडिकल डेटा मॉडलिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। यह कोर्स चिकित्सा और तकनीक को एक साथ जोड़कर नई पीढ़ी के विशेषज्ञ तैयार करने पर केंद्रित है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।