NEP : बिहार में पहली बार 11वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेंगी नई सिलेबस वाली विषयवार किताबें

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

एनईपी के तहत नये पाठ्यक्रम के आधार पर राज्य में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिये विषयवार किताबें मुहैया कराई जाएंगी। नये पाठ्यक्रम के तहत किताबों की छपाई शुरू कर दी गयी है। विद्यार्थियों को 20 मई तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।

NEP : बिहार में पहली बार 11वीं और 12वीं के छात्रों को मिलेंगी नई सिलेबस वाली विषयवार किताबें

एनईपी के तहत नये पाठ्यक्रम के आधार पर राज्य में पहली बार 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिये विषयवार किताबें मुहैया कराई जाएंगी। नये पाठ्यक्रम के तहत किताबों की छपाई शुरू कर दी गयी है। विद्यार्थियों को 20 मई तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। भाषाओं के अलावा वैकल्पिक विषयों की पाठ्यपुस्तकें वहीं होंगी, जिनका प्रकाशन एनसीईआटीई द्वारा 11वीं-12वीं कक्षा के लिए तय है। जिन विषयों की पढ़ाई होगी उनमें भाषा में कुल 12 विषय (हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली और प्राकृत ) शामिल हैं।

वैकल्पिक विषय समूह में कुल 19 विषय

वैकल्पिक विषय समूह में कुल 19 विषय गणित, भौतिकी विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, गृह विज्ञान, संगीत, बिजनेस स्टडीज, एकाउंटेंसी, इंटरप्रेन्योरशिप, मल्टीमीडिया एवं वेब टेक्नोलाजी और योग एवं शारीरिक शिक्षा में विद्यार्थी को अनिवार्य तीन विषयों का अध्ययन करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी चाहें तो दोनों विषय (भाषा और वैकल्पिक) समूह में से किसी एक विषय को ऐच्छिक विषय के रूप में पढ़ सकते हैं।

कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए डिजिटल और मौखिक गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाएगा। शिक्षक अब विभिन्न विषयों पर वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे, जिससे विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार घर पर भी अध्ययन कर सकें। छात्रों की प्रगति को मापने के लिए समूह चर्चा और रिकॉर्ड किए गए व्याख्यानों को मासिक मूल्यांकन का आधार बनाया गया है। कुल अंकों के वितरण में लिखित परीक्षा के साथ-साथ बोलने के कौशल को भी अलग से वेटेज दिया जाएगा। यह नई प्रणाली मुख्य रूप से सतत मूल्यांकन और आंतरिक अंकों को निर्धारित करने के लिए लागू की जा रही है।

मुख्य बिंदु

- लेक्चर रिकॉर्डिंग: शिक्षक अलग-अलग विषयों के टॉपिक के अनुसार लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे जिससे विद्यार्थी घर से पढ़ाई कर सकें।

- ग्रुप डिस्कशन: विद्यार्थियों के बीच समूह चर्चा आयोजित की जाएगी, जिससे उनकी संवाद क्षमता (स्पोकन) बेहतर हो सके।

- असेसमेंट में वेटेज: इन बदलावों को प्रभावी बनाने के लिए लेक्चर रिकॉर्डिंग और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को मंथली और फाइनल टर्म असेसमेंट में वेटेज (जैसे स्पोकन के लिए 29 अंक) दिया जाएगा

मौलवी अव्वल परीक्षा की निगरानी मदरसा बोर्ड करेगा

इस साल से फौकानिया अव्वल (9वीं) और मौलवी अव्वल (11वीं) की परीक्षा मदरसा बोर्ड की निगरानी में होगी। बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक दिलशाद मुस्तकीम ने बताया कि चेयरमैन सलीम परवेज की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। दोनों वर्गों की परीक्षा का आयोजन बोर्ड की निगरानी में होने से मदरसों की शैक्षणिक स्तर में अधिक सुधार होगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।