8 साल में ही पूरी करनी होगी 4 वर्षीय ग्रेजुएशन, फेल या गैप ईयर होने पर भी नहीं मिलेगी राहत

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

  • प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध मंडल के कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2024-25 से स्नातक की चार वर्षीय पढ़ाई होगी। चार वर्षीय पाठ्यक्रम को अधिकतम आठ साल में ही छात्र-छात्राओं को पूरा करना होगा।

college exam semester

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध मंडल के कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2024-25 से स्नातक की चार वर्षीय पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत जहां यह बदलाव किया गया है, वहीं अधिकतम समयसीमा में छूट नहीं दी गई है। चार वर्षीय पाठ्यक्रम को अधिकतम आठ साल में ही छात्र-छात्राओं को पूरा करना होगा। फेल या गैप ईयर होने पर भी स्नातक करने के लिए महज आठ साल का ही वक्त मिलेगा। इससे पहले तीन साल के स्नातक के लिए आठ साल का ही वक्त मिलता था। तय समय के भीतर ही छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री व ऑनर्स प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में एनईपी-2020 लागू कर दिया गया है। इसके तहत प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को मल्टीपल एंट्री और एक्जिट का विकल्प दिया गया है। इसी साल से स्नातक चार वर्षीय में प्रवेश लिए गए हैं। एक साल की पढ़ाई पूरी करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि छात्र एक साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद फेल होने अथवा पढ़ाई छोड़ने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहेगा तो उसे पंजीकृत तिथि (प्रवेश लेने वाले वर्ष) से आठ साल में ही चार वर्षीय स्नातक पूरा करने पर ही आनर्स की डिग्री प्रदान की जाएगी।

प्रवेश के लिए अभिलेख सत्यापन तीन को

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में एमए में प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन तीन सितंबर को होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि जिन छात्रों ने एमएम में ऑनलाइन प्रवेश लिया है उनके मूल अभिलेखों की जांच होगी। नव प्रवेशित विद्यार्थी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और आधारकार्ड सहित अन्य अभिलेखों के साथ तीन सितंबर को 11 बजे पंजीकरण करवा सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़8 साल में ही पूरी करनी होगी 4 वर्षीय ग्रेजुएशन, गैप होने पर भी नहीं मिलेगी राहत