NEET पेपर लीक आरोपी यश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, जेल में रहते हुए दे सकेगा नीट री-टेस्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG 2026 re-test petition: दिल्ली की अदालत ने नीट पेपर लीक के मुख्य आरोपी यश यादव को न्यायिक हिरासत में रहते हुए ही 21 जून को होने वाले नीट री-टेस्ट में शामिल होने की विशेष अनुमति दे दी है।

NEET पेपर लीक आरोपी यश यादव को कोर्ट से बड़ी राहत, जेल में रहते हुए दे सकेगा नीट री-टेस्ट

neet-UG 2026 re-test petition: मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी' (neet-UG) पेपर लीक मामले से जुड़ी एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है। देश भर में चर्चा का विषय बने इस मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, यश यादव को दिल्ली की कोर्ट ने 21 जून को होने वाली नीट की री-एग्जाम (NEET 2026 Re-exam) में बैठने की विशेष अनुमति दे दी है। कोर्ट ने उसे पूरी तरह रिहा या जमानत पर छोड़ने से इनकार कर दिया है, जिसका मतलब है कि यश यादव को न्यायिक हिरासत में रहते हुए ही पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्र पर ले जाया जाएगा और वह अपना पेपर देगा।

अंतरिम जमानत खारिज, पर मिली ये बड़ी राहत

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विशाल गोगने ने यह महत्वपूर्ण आदेश यश यादव द्वारा दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया। आरोपी यश यादव ने कोर्ट से अपील की थी कि उसे 21 जून को होने वाले नीट री-टेस्ट में शामिल होने के लिए 15 दिनों की अंतरिम जमानत दी जाए। कोर्ट ने उसकी 15 दिन की जमानत वाली अर्जी को तो पूरी तरह खारिज कर दिया, लेकिन एक छात्र के रूप में उसके भविष्य को देखते हुए याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार कर लिया।

अदालत ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षा के दिन यश यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाना सुनिश्चित करें और पेपर खत्म होने के बाद उसे वापस सुरक्षित जेल लेकर आएं।

नीट 2026 री-एग्जाम

इस बार होने जा रही नीट री-एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक तय किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, जिससे परीक्षा की कुल अवधि अब 195 मिनट की होगी। इसके अलावा, गणना और डायग्राम बनाने के लिए प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के पेजों की संख्या को 2 से बढ़ाकर 4 कर दिया गया है। इस री-टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए फ्रेश एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं, जिसे वे अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी भारत की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए देश भर के प्रतिष्ठित सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), और आयुष (AYUSH) जैसे मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।