NEET UG : नीट परीक्षा में किसी ने OMR शीट पूरी खाली छोड़ दी तो क्या होगा, क्या है NTA का नियम

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

नीट यूजी परीक्षा के लिए एनटीए ने दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया कि अभ्यर्थी ओएमआर खाली नहीं छोड़ सकते। ऐसा करने पर खाली ओएमआर को अभ्यर्थियों के सामने ही क्रॉस किया जाएगा।

NEET UG : नीट परीक्षा में किसी ने OMR शीट पूरी खाली छोड़ दी तो क्या होगा, क्या है NTA का नियम

तीन मई को होने वाली मेडिकल एंट्रेंस नीट यूजी परीक्षा के लिए एनटीए ने दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया कि अभ्यर्थी ओएमआर खाली नहीं छोड़ सकते। ऐसा करने पर खाली ओएमआर को अभ्यर्थियों के सामने ही क्रॉस किया जाएगा। परीक्षा कक्ष में निष्क्रिय बैठे अभ्यर्थियों की विशेष निगरानी होगी। निर्देश के मुताबिक प्रश्नपत्र लेते समय ही नहीं, ओएमआर देते समय भी परीक्षार्थियों को हस्ताक्षर करना होगा। उपस्थिति पत्रक में माता के नाम की विशेष तौर पर जांच होगी।

मुजफ्फरपुर जिले में 15 केंद्रों पर नीट की परीक्षा होनी है। इसके लिए इस बार विशेष सावधानी बरती जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर काले रंग का बॉल पेन भी निर्धारित एजेंसी ही अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएगी। निर्देश दिया गया है कि अगर मां के नाम में किसी तरह का अंतर पाया जाता है तो वीक्षक इसकी सूचना तुरंत सीएस को देंगे। सीएस ऐसे अभ्यर्थी की फोटो लेकर एनटीए को भेजेंगे। अगर अभ्यर्थी के पास एनटीए से जारी एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र नहीं मिलता है तो उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। बता दें कि केन्द्रीय विद्यालय झपहां की प्राचार्य को इस बार नीट परीक्षा का एनटीए ने सिटी समन्वयक बनाया है।

दो पासपोर्ट फोटो लेकर केन्द्र पर पहुंचेंगे अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों को निर्देश मिला है कि वे दो पासपोर्ट फोटो लेकर परीक्षा देने पहुंचेंगे। पूरी तरह से जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सभी केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाया जाना है। सभी को रजिस्ट्रेशन और सत्यापन के दौर से गुजरना होगा। 11 बजे से रजिस्ट्रेशन कक्ष खुल जाएगा और इसी समय से प्रवेश द्वार भी खोल दिया जाएगा। सत्यापन में बायोमैट्रिक, फ्रिकसिंग आदि से गुजरना होगा। इन सबके लिए अलग-अलग एजेंसी को जिम्मा मिला है।

परीक्षा से 45 मिनट पहले नियंत्रण कक्ष में खुलेगा प्रश्नपत्रों से भरा लोहे वाला बॉक्स

परीक्षा से 45 मिनट पहले प्रश्नपत्रों से भरा लोहे का बक्सा खुलेगा। इसके बाद प्रेक्षक की उपस्थिति में सीलबंद पार्सल और प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले जाएंगे। अगर कोई अभ्यर्थी धार्मिक या परम्परा से जुड़ी चीजें पहने हैं तो उन्हें केन्द्र पर कम से कम दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। जिले में परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से एनआईसी में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। 2 मई को इसे लेकर सभी सीएस के साथ प्रशासन समीक्षा भी करेगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।