NEET UG Result 2026: नीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी, अब आगे क्या, MBBS एडमिशन, काउंसलिंग प्रक्रिया; जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Result 2026:एनटीए ने NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अब मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की तैयारी का समय आ चुका है।

NEET Result 2026

NEET Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा (neet UG 2026) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ic.in पर घोषित कर दिया है, जिससे देश के करीब 22 लाख छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और BSc नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला लेने का रास्ता साफ हो गया है। नए सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देशभर में 9,911 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद अब छात्रों का अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना और अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को तैयार रखना है।

रिजल्ट के बाद क्या? समझें काउंसलिंग का पूरा गणित

नीट परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और अपनी संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटीज के जरिए सीटों के लिए आवेदन करेंगे। यह काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित होती है:

15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): इसके अंतर्गत देश भर के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 15% सीटों के साथ-साथ एम्स (AIIMS), जिपमेर (JIPMER), डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सभी सीटों पर दाखिला होता है। इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया MCC द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जाती है।

85% स्टेट कोटा: प्रत्येक राज्य की अपनी काउंसलिंग अथॉरिटी बची हुई 85% सीटों के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन करती है, जिसमें केवल उसी राज्य के मूल निवासी छात्र भाग ले सकते हैं। यह काउंसलिंग मुख्य रूप से चार राउंड में आयोजित की जाती है, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होते हैं।

काउंसलिंग के लिए तुरंत तैयार कर लें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

सीट अलॉटमेंट के बाद कॉलेज में रिपोर्टिंग और फिजिकल वेरिफिकेशन के समय आपके पास ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनके फोटोकॉपी सेट होने आवश्यक हैं। एक भी जरूरी डॉक्यूमेंट की कमी आपके हाथ से सीट छीन सकती है। इसलिए बिना देर किए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स की फाइल आज ही तैयार कर लें:

  1. एनटीए द्वारा जारी NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड और आधिकारिक स्कोरकार्ड (रैंक कार्ड)
  2. अलॉटमेंट के बाद जारी होने वाला प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर
  3. जन्म तिथि (DOB) के प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  4. शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण के लिए कक्षा 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  5. कोई भी वैलिड सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट)
  6. आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई तस्वीरों से मेल खाती हुई 8 से 10 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  7. आरक्षण श्रेणी का लाभ लेने के लिए वैध जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD) (यदि लागू हो)
  8. राज्य कोटे (85% सीटों) के दावे के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र
  9. पिछले स्कूल या कॉलेज से प्राप्त स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार mcc.nic.in पर नजर बनाए रखें और काउंसलिंग शुरू होते ही बेहद ध्यान से चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।