NEET UG Result 2026: राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल को देश में तीसरी रैंक, बने स्टेट टॉपर; टॉप-20 में राज्य के 5 छात्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नीट यूजी में टॉप-20 में राजस्थान के पांच छात्र जगह बनाने में सफल रहे। एनटीए के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल करने वाले उपलक्ष्य गोयल राजस्थान के स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं, गौरव सिंह को AIR 9, अभिलाष को AIR 11, कार्तिक चौधरी को AIR 16 और कृतिक जैन को AIR 18 हासिल हुआ है।

राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल को देश में तीसरी रैंक, बने स्टेट टॉपर; टॉप-20 में राज्य के 5 छात्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। स्टेट वाइज बात करें, तो टॉप-20 में राजस्थान के पांच छात्र जगह बनाने में सफल रहे। एनटीए के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3 हासिल करने वाले उपलक्ष्य गोयल राजस्थान के स्टेट टॉपर बने हैं। वहीं, गौरव सिंह को AIR 9, अभिलाष को AIR 11, कार्तिक चौधरी को AIR 16 और कृतिक जैन को AIR 18 हासिल हुआ है।

गौरव सिंह हैं दूसरे स्टेट टॉपर

वहीं, अलवर जिले के गडुवास गांव के रहने वाले गौरव सिंह ने 720 में से 705 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 प्राप्त की। गौरव पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गौरव ने कहा, "पेपर लीक की वजह से परीक्षा रद्द होने के बाद शुरुआत में काफी निराशा हुई थी। लेकिन मैंने अपनी पढ़ाई में अनुशासन बनाए रखा और खुद को लगातार याद दिलाता रहा कि इस झटके का असर अपनी तैयारी पर नहीं पड़ने दूंगा। आज का यह परिणाम उस निराशा की भरपाई जैसा है।"

बहन कर रही एमबीबीएस

गौरव सिंह अब अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली से एमबीबीएस करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन, जो पहले से ही एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं।

चौथे पर बिहार के आयुष भलोटिया

इसके अलावा 720 में से 710 अंक हासिल कर बिहार के आयुष भलोटिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 प्राप्त की। आयुष ने नीट यूजी 2026 की तैयारी राजस्थान के कोटा में रहकर की थी।

टॉप-100 में राजस्थान और महाराष्ट्र का दबदबा

नीट यूजी 2026 के टॉप-100 रैंकर्स का विश्लेषण बताता है कि राजस्थान सबसे आगे रहा। राज्य के करीब 12 छात्रों ने टॉप-100 में जगह बनाई। इसके बाद महाराष्ट्र का स्थान रहा, जहां से 11 छात्र टॉप-100 में शामिल हुए। वहीं, पंजाब और दिल्ली से 8-8 छात्र, तमिलनाडु से 7 छात्र, जबकि गुजरात और कर्नाटक से 6-6 छात्र टॉप-100 में जगह बनाने में सफल रहे। इसके अलावा हरियाणा और तेलंगाना के भी कई छात्रों ने टॉप-100 में स्थान हासिल किया। इससे साफ है कि इस बार देश के कई राज्यों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

एनटीए ने सभी 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्टेट टॉपर्स की सूची जारी की है। इसमें लक्षद्वीप, लद्दाख, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड जैसे छोटे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। इससे पता चलता है कि इस बार परीक्षा में देशभर से व्यापक भागीदारी रही।

आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने किया टॉप

इससे पहले एनटीए ने बताया था कि आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर नीट यूजी 2026 में संयुक्त रूप से सबसे अधिक अंक प्राप्त किए। 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा के बाद आयोजित इस परीक्षा में 11.21 लाख से अधिक अभ्यर्थी मेडिकल स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सफल घोषित किए गए।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।