NEET UG 2026: MBBS के लिए AIIMS ही नहीं, ये 5 मेडिकल कॉलेज भी हैं टॉपर्स की पसंद; देखें लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वैसे ज्यादातर टॉपर्स एम्स दिल्ली में एडमिशन लेने की चाहत होती है। लेकिन आज हम आपको एम्स दिल्ली के अलावा भी देश के कुछ टॉप कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां टॉपर्स एडमिशन लेना पसंद करते हैं। साथ ही NIRF रैंकिंग वाले टॉप-10 MBBS कॉलेज की लिस्ट के भी बताएंगे।

MBBS के लिए AIIMS ही नहीं, ये 5 मेडिकल कॉलेज भी हैं टॉपर्स की पसंद; देखें लिस्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट परीक्षा (NEET UG 2026) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ic.in पर घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अब देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, AYUSH और BSC नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला लेने का रास्ता साफ हो गया है। नीट यूजी में इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने AIR-1 और AIR-2 रैंक हासिल की है। दोनों को 720 में से 715 अंक हासिल हुए हैं। इस बार देश में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद अब छात्रों का अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना है, जहां टॉपर्स को कॉलेज अलॉट होगा। वैसे ज्यादातर टॉपर्स एम्स दिल्ली में एडमिशन लेने की चाहत होती है। लेकिन आज हम आपको एम्स दिल्ली के अलावा भी देश के कुछ टॉप कॉलेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां टॉपर्स एडमिशन लेना पसंद करते हैं। साथ ही NIRF रैंकिंग वाले टॉप-10 MBBS कॉलेज की लिस्ट के भी बताएंगे।

1. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), नई दिल्ली

एम्स के बाद सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले मेडिकल कॉलेजों में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) का नाम आता है। यहां हर साल NEET के टॉप रैंक वाले छात्र दाखिला लेते हैं। लोक नायक अस्पताल से संबद्ध होने के कारण छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ बेहतरीन क्लिनिकल ट्रेनिंग का अवसर मिलता है।

2. वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC), नई दिल्ली

VMMC अपनी आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी फैकल्टी और उच्च गुणवत्ता वाली मेडिकल शिक्षा के लिए जाना जाता है। यह सफदरजंग अस्पताल से संबद्ध है, जिससे छात्रों को विविध मरीजों के बीच व्यावहारिक अनुभव मिलता है। यही वजह है कि इसकी कटऑफ हर साल काफी ऊंची रहती है।

3. जिपमेर (JIPMER), पुडुचेरी

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) देश के प्रतिष्ठित स्वायत्त मेडिकल संस्थानों में शामिल है। उत्कृष्ट शिक्षा, रिसर्च और क्लिनिकल ट्रेनिंग के कारण इसे देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है। यहां प्रवेश पाना हर मेडिकल अभ्यर्थी का सपना होता है।

4. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ

KGMU उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल यूनिवर्सिटी में से एक है। यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित माहौल और बेहतर क्लिनिकल एक्सपोजर के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर भारत के कई मेधावी छात्र इसे अपनी पहली पसंद मानते हैं।

5. मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC), चेन्नई

देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में शामिल मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC) अपनी मजबूत अकादमिक व्यवस्था और उत्कृष्ट क्लिनिकल ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है। यहां हर साल ऊंची NEET रैंक वाले छात्रों को ही प्रवेश मिल पाता है, इसलिए इसकी कटऑफ भी काफी अधिक रहती है।

NIRF रैंकिंग 2025 टॉप-10 MBBS कॉलेज

1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली

2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़

3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लूर

4. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी

5. संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ

6. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS-BHU), वाराणसी

7. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), बेंगलुरु

8. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ

9. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर/कोच्चि

10. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल

रिजल्ट के बाद क्या? समझें काउंसलिंग का पूरा गणित

नीट परीक्षा पास करने वाले सभी छात्र अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और अपनी संबंधित राज्य काउंसलिंग अथॉरिटीज के जरिए सीटों के लिए आवेदन करेंगे। यह काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित होती है:

15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ): इसके अंतर्गत देश भर के सरकारी मेडिकल और डेंटल

कॉलेजों की 15% सीटों के साथ-साथ एम्स (AIIMS), जिपमेर (JIPMER), डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की सभी सीटों पर दाखिला होता है। इसकी काउंसलिंग प्रक्रिया MCC द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जाती है।

85% स्टेट कोटाः प्रत्येक राज्य की अपनी काउंसलिंग अथॉरिटी बची हुई 85% सीटों के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन करती है, जिसमें केवल उसी राज्य के मूल निवासी छात्र भाग ले सकते हैं। यह काउंसलिंग मुख्य रूप से चार राउंड में आयोजित की जाती है, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल होते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।