NEET UG Result 2026: लखनऊ के शिवांश ने हासिल की AIR 152, देखें शहर के टॉपर्स की लिस्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलते ही देश भर के लाखों अभ्यर्थियों ने अपना परिणाम देखने के लिए एनटीए की वेबसाइट खोलनी शुरू कर दी। लखनऊ के शिवांश ने ऑल इंडिया रैंक 152 हासिल कर शहर का नाम रोशन कर दिया।

यूपी की राजधानी लखनऊ के निवासी शिवांश ने नीट में ऑल इंडिया रैंक 152 प्राप्त कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया। माता-पिता के साथ लखनऊ का नाम भी रोशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलते ही देश भर के लाखों अभ्यर्थियों ने अपना परिणाम देखने के लिए एनटीए की वेबसाइट खोलनी शुरू कर दी। अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण वेबसाइट ठप हो गई। जिससे युवा परेशान हुए।
लखनऊ के अन्य मेधावी छात्र
इसके अलावा लखनऊ के यासिर ने ऑल इंडिया रैंक 157 हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। मोहित ने ऑल इंडिया रैंक 550 पाई। शावेज ने इंडिया रैंक 738 हासिल किया है। चिन्मय ने ऑल इंडिया रैंक 569 प्राप्त कर शीर्ष छात्रों में अपनी जगह बनाई।
परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों में बढ़ी बेचैनी
वेबसाइट बार-बार खुलने में असफल रही या फिर धीमी गति से काम करती रही। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर भी वेबसाइट के काम न करने की शिकायतें साझा कीं। बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक लगातार परिणाम देखने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। नीट यूजी 2026 की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित की गई थी। लखनऊ में परीक्षा के लिए 75 केंद्र बनाए गए थे, जहां 35,494 अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी। परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थी काउंसलिंग की तैयारी में जुटेंगे। रिजल्ट के शुरुआती घंटों में वेबसाइट ठप होने से अभ्यर्थियों की उत्सुकता और चिंता दोनों बढ़ गईं। उम्मीद है कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद सभी परिणाम देख सकेंगे।
138 उम्मीदवारों को 690 अंक हासिल हुए
11.21 लाख उम्मीदवार एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए चयनित हुए हैं। एनटीए के अनुसार 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी पहली बार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे। 99 प्रतिशत टॉपर्स की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। देशभर में 19 उम्मीदवारों ने 700 से अधिक अंक प्राप्त किए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अनुसार, 1492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक, 10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक और 90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए।
11.21 लाख ने पास की परीक्षा
नीट यूजी री-एग्जाम में बैठे करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है। पास होने वाले उम्मीदवारों में करीब 58 फीसदी छात्राएं हैं। आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) ने 720 में से 715 का उच्चतम स्कोर संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 1 और पंशुल की रैंक 2 रही। कुल 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 705 से अधिक अंक लाने वाले शीर्ष 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना । गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। इसके बाद 21 जून को री नीट यूजी हुआ था जिसमें 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


