नीट यूजी री-एग्जाम का ओएमआर शीट और फाइनल आंसर की कब होगा जारी? ऐसे करें डाउनलोड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही ओएमआर शीट और फाइनल आंसर की दोनों ही ऑफिशयल वेबसाइट पर जारी कर सकती है OMR रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए देख सकेंगे, जबकि फाइनल आंसर की PDF सभी अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

नीट एग्जाम

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपनी OMR शीट और फाइनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही दोनों चीजें ऑफिशयल वेबसाइट पर जारी कर सकती है OMR रिस्पॉन्स शीट उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए देख सकेंगे, जबकि फाइनल आंसर की PDF सभी अभ्यर्थियों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसी फाइनल आंसर की के आधार पर Re NEET UG 2026 का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। एनटीए ने अभी तक Re NEET 2026 की OMR शीट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक OMR शीट 5 जुलाई 2026 के आसपास जारी की जा सकती है।

फाइनल आंसर की कब आएगी?

Re NEET 2026 की प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी की गई थी, जिसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब इन आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। संभावना है कि फाइनल आंसर की जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। इसके आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।

कब आएगा रिजल्ट?

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम 20 जुलाई 2026 तक जारी किया जा सकता है। हालांकि, रिजल्ट की अंतिम तारीख की पुष्टि केवल एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।

NEET 2026 की मार्किंग स्कीम

उम्मीदवार OMR शीट और फाइनल आंसर की की मदद से अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए NEET की मार्किंग स्कीम को समझना जरूरी है।

प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाते हैं।

प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।

जिन प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया जाता, उन पर न तो कोई अंक मिलता है और न ही कोई अंक काटा जाता है।

इसी नियम के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित अंक की गणना कर सकते हैं।

Re NEET 2026 OMR शीट कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर Re NEET 2026 OMR Sheet लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना Application Number, Password और Captcha Code दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद आपकी OMR Response Sheet स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेप 5: OMR शीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए PDF सुरक्षित रख लें।

Re NEET 2026 फाइनल आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in खोलें।

स्टेप 2: होम पेज पर Re NEET 2026 Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आपकी स्क्रीन पर फाइनल आंसर की की PDF खुल जाएगी।

स्टेप 4: PDF डाउनलोड करें और अपने प्रश्न पत्र के उत्तरों का मिलान कर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।