NEET UG Rank List : 666 वाला रैंक 1 बना, 600 से ज्यादा वाले टॉप 26 में, MBBS BDS की नीट रैंक लिस्ट घोषित

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List MBBS BDS Admission : छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के तहत एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

NEET UG Rank List OUT
नीट यूजी लिस्ट

NEET UG Rank List MBBS BDS Admission : छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ने नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के तहत एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसमें शामिल नीट यूजी क्वालिफाइड विद्यार्थी स्टेट कोटे की 85 फीसदी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के पात्र होंगे। इस मेरिट सूची में कुल 9195 उम्मीदवारों को स्थान मिला है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्जा है। स्टेट मेरिट लिस्ट में पीहू सिंघानिया नाम की छात्रा ने 720 में से 666 अंक हासिल कर पहली रैंक हासिल की है। नीट में उनका ऑल इंडिया रैंक 653 है। www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in पर जाकर इस लिस्ट चेक को चेक किया जा सकता है।

स्टेट मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान 632 अंक लाने वाली सिद्धि सोनी को मिला है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 3,246 है। वहीं तीसरा स्थान समृद्धि पुरोहित को मिला है जिन्होंने नीट में 720 में से 626 अंक हासिल किए। समृद्धि का ऑल इंडिया रैंक 4093 है। शीर्ष 20 उम्मीदवारों में अंकों का दायरा 666 से 603 अंकों के बीच है। ऑल इंडिया रैंक के मामले में छत्तीसगढ़ के शीर्ष 20 उम्मीदवार देश के शीर्ष 10,000 उम्मीदवारों के भीतर आते हैं।

छत्तीसगढ़ NEET UG 2026 मेरिट लिस्ट में टॉप 20 की लिस्ट

स्टेट मेरिट रैंक | नाम | NEET अंक | AIR |

1 पीहू सिंघानिया 666 653 |

2 सिद्धि सोनी 632 3,246 |

3 समृद्धि पुरोहित 626 4,093 |

4 शौर्य अग्रवाल 625 4,287 |

5 अनुभव देवांगन 622 4,743 |

6 अंकुर धांगर 617 5,754 |

7 प्रवीन कुमार गुप्ता 616 5,881 |

8 ईशान कुमार सिंह 613 6,569 |

9 नालेश साहू 612 6,759 |

10 उत्कर्ष राठौर 611 7,069 |

11 दिकेश्वर चंद्राकर 609 7,413 |

12 कुणाल जायसवाल 609 7,549 |

13 हर्षिल विरानी 608 7,647 |

14 के वेंकटेश आचारी 608 7,720 |

15 यशांक राजवाड़े 608 7,726 |

16 यशवंत पटेल 607 7,860 |

17 प्राप्ति अहूजा 605 8,390 |

18 रिया राज 605 8,496 |

19 ऋषिका चौहान 604 8,740 |

20 आयुषी साहू 603 9,077 |

किस मार्क्स रेंज में कितने विद्यार्थी

- 600 या 600 से अधिक अंक पाने वाले 26 उम्मीदवार हैं।

- 550 या 550 से अधिक अंक 217 उम्मीदवारों के हैं।

- 500 या 500 से अधिक अंक 884 उम्मीदवारों के हैं।

नीट काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2026 रिजल्ट आज होगा जारी

ऑल इंडिया कोटा सीटों पर दाखिले के लिए एमसीसी नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया संपन्न हो गई है। काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को अब प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज खत्म हो सकता है। NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in/ug-medical-counselling पर जारी होगा। स्टूडेंट्स रिजल्ट आते ही वेबसाइट या इस पेज से रैंक के अनुसार चेक करके जान सकेंगे कि आपको कौन से कॉलेज अलॉट हुआ है। जिन छात्रों को रैंक के आधार पर पहले चरण के सीट अलॉटमेंट में सीट मिलेगी उनको 20 से लेकर 25 अगस्त तक आवंटित संस्थान में जाकर रिपोर्ट कर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़666 वाला रैंक 1, 600 से ज्यादा वाले टॉप 26 में, MBBS BDS की रैंक लिस्ट घोषित