NEET UG Rank List : नीट में AIR 11875 वाला टॉप पर, MBBS एडमिशन के लिए 2nd नीट रैंक लिस्ट जारी
NEET UG State Merit List MBBS Admission : मिजोरम स्टेट कोटा एमबीबीएस सीटों पर दाखिले को लेकर मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन (टेक्निकल विंग) ने दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में कुल 458 शामिल हैं।

NEET UG State Merit List MBBS Admission : मिजोरम स्टेट कोटा एमबीबीएस सीटों पर दाखिले को लेकर मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन (टेक्निकल विंग) ने दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट की तरह दूसरी प्रोविजनल लिस्ट में नीट में 720 में से 595 अंक प्राप्त करने वाले मिजोरम के छात्र एच माल्सावमदावंगज़ुआला लालसंगजेला हौजेल टॉप पर हैं। इन्हें रैंक 1 मिली है। आपको बता दें कि एसटी कैटेगरी से ताल्लुक रखने वाले माल्सावमदावंगज़ुआला लालसंगजेला नीट यूजी 2026 में मिजोरम के स्टेट टॉपर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 11875 है। उनका पर्सेंटाइल 99.40602 रहा। ऑल ओवर इंडिया में उनकी एसटी कैटेगरी में रैंक 83 है।
स्टेट मेरिट लिस्ट में कुल 458 अभ्यर्थी शामिल
दूसरी प्रोविजनल लिस्ट में 541 अंक वाले लालमुआंकिमी सेलो रॉबर्ट लालथलामुआना को दूसरा और 537 अंक वाले देबोरा लालथलामुआनी वीएल हमछुआना को तीसरा स्थान मिला है। लिस्ट में कुल 458 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है जबकि पहली लिस्ट में 385 अभ्यर्थी ही थे। लिस्ट में सबसे मार्क्स 181 हैं।
मिजोरम डायरेक्टरेरट ऑफ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन ने नोटिस में कहा कि मिजोरम राज्य के लिए NEET UG 2026 की दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी गई है। यह लिस्ट 28 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए NEET UG 2026 स्कोरकार्ड के आधार पर तैयार की गई है (इसमें कैटेगरी का ध्यान नहीं रखा गया है)। यह दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट उन उम्मीदवारों की मदद के लिए तैयार की गई है जो नीट 2026 के तहत आने वाली मिजोरम राज्य कोटा सीटों (जैसे MBBS, BDS, BHMS, BAMS, B.V.Sc & AH, BPT) के लिए दावा करना चाहते हैं, ताकि वे दूसरे उम्मीदवारों की तुलना में अपनी स्थिति जान सकें।
कैसे करें चेक
जिन छात्रों ने मिजोरम की स्टेट कोटा एमबीबीएस सीट पर दाखिले के लिए आवेदन किया था वे इस लिस्ट को dhte.mizoram.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लिस्ट में आवेदकों को नीट यूजी 2026 मार्क्स के हिसाब से मेरिट लिस्ट में रैंक दी गई है।
AIQ MCC : ऑल इंडिया कोटा एमसीसी काउंसलिंग जल्द, हुए अहम बदलाव
नीट-यूजी 2026 की काउंसलिंग में छात्रों को राहत देते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत सीट अपग्रेडेशन के लिए उम्मीदवारों का संबंधित मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी नहीं होगा। इसके साथ ही सीट छोड़ने की ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की गई है। अहम बदलाव के तहत जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जा चुकी है और जिन्होंने अगले राउंड में सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है, उन्हें केवल प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कॉलेज जाकर रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी। उनकी सीट काउंसलिंग प्रणाली में सुरक्षित रहेगी और वे निर्धारित नियमों के तहत अगले राउंड में शामिल हो सकेंगे।
इसके अलावा अब उम्मीदवारों को काउंसलिंग पोर्टल के जरिए आवंटित सीट ऑनलाइन छोड़ने का विकल्प मिलेगा। यानी कॉलेज जाकर आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी। राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां की मेडिकल सीटों की संख्या, फीस और अन्य जानकारी सार्वजनिक करें।
एक सीट के करीब 8 दावेदार
ऑल इंडिया कोटा एमसीसी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार है। इस वर्ष नीट यूजी परीक्षा करीब 11.21 लाख विद्यार्थियों ने पास की है। इनके लिए देश में एमबीबीएस की महज 136939 सीटें हैं। यानी एक सीट के करीब 8 दावेदार हैं।


