NEET UG Rank List: MBBS, BDS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 695 मार्क्स वाला टॉपर, 650 से ऊपर वालों की भरमार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List: नीट स्टेट रैंक लिस्ट में केरल राज्य से परीक्षा देने वाले 35024 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। 695 अंक पाने वाले अभ्यर्थी इस लिस्ट में टॉप पर है। लिस्ट में 669 से ऊपर वाले 19 उम्मीदवार हैं। वहीं 649 से ऊपर वाले 57 उम्मीदवार हैं।

mbbs ug kerala rank list
नीट यूजी रैंक लिस्ट

NEET UG Rank List: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए एक और स्टेट नीट यूजी रैंक लिस्ट जारी की गई है। केरल के ऑफिस ऑफ दि कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन ने नीट यूजी स्टेट रैंक लिस्ट 2026 जारी कर दी है। स्टेट मेडिकल और आयुर्वेदिक प्रोविजनल रैंक लिस्ट NEET (UG) 2026 स्कोर के आधार पर तैयार की गई है, जो डाउनलोड के लिए कमिश्नर ऑफ़ एंट्रेंस एग्जामिनेशन www.cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध है। प्रोविजनल रैंक लिस्ट में वे कैंडिडेट शामिल हैं जिन्होंने तय समय के अंदर कमिश्नर ऑफ एंट्रेंस एग्जामिनेशन को ऑनलाइन एप्लीकेशन और नीट यूजी 2026 स्कोर जमा किए हैं। इस लिस्ट में शामिल नीट क्वालिफाइड अभ्यर्थी ही स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस सीटों पर दाखिला पाने के पात्र होंगे। केरल में एमबीबीएस बीडीएस राउंड 1 ऑप्शन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

नीट रैंक लिस्ट में 35024 को जगह, 695 अंक वाला टॉपर

नीट स्टेट रैंक लिस्ट में केरल राज्य से परीक्षा देने वाले 35024 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। 695 अंक पाने वाले अभ्यर्थी इस लिस्ट में टॉप पर है। लिस्ट में 669 से ऊपर वाले 19 उम्मीदवार हैं। वहीं 649 से ऊपर वाले 57 उम्मीदवार हैं।

केरल मेडिकल नीट यूजी रैंक लिस्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

CEE केरल वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं।

KEAM 2026 - कैंडिडेट पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।

रैंक लिस्ट लिंक पर क्लिक करें।

रैंक लिस्ट पेज स्क्रीन पर दिखेगा।

MBBS/BDS रैंक लिस्ट पर क्लिक करके उसे देखें।

KEAM 2026 - MBBS / BDS रैंक लिस्ट दिखेगी।

केरल मेडिकल NEET मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें।

नीट यूजी रैंक लिस्ट में क्या क्या होगा

एप्लीकेशन नंबर

NEET स्कोर

NEET ऑल इंडिया रैंक

स्टेट रैंक

NEET UG 2026 qualifying cut off marks : यूजी मेडिकल / डेंटल कोर्स, 2026-27 में एडमिशन को लेकर पात्रता के लिए कट ऑफ मार्क्स

कैटेगरी , कट ऑफ पर्सेंटाइल , कट ऑफ स्कोर

अनारक्षित और EWS - 50TH पर्सेंटाइल , 715-213

ओबीसी - 40TH पर्सेंटाइल, 212 - 177

एसटी 40TH पर्सेंटाइल , 212 - 177

एसटी 40TH पर्सेंटाइल, 212 - 177

AIQ MCC NEET UG : ऑल इंडिया कोटा एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल बदला

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 का नया शेड्यूल जारी किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार आल इंडिया 15% कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख अब 15-अगस्त तय की गई है। अब सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आगामी 19 अगस्त को जारी किया जाएगा।

काउंसलिंग राउंड-1 का संशोधित शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 15 अगस्त तक

चॉइस फिलिंग: 17 अगस्त तक

चॉइस लॉकिंग: 17 अगस्त सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक

सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट: 19 अगस्त

रिपोर्टिंग और जॉइनिंग: 20 अगस्त से 25 अगस्त के बीच

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़MBBS एडमिशन के लिए नीट रैंक लिस्ट जारी, 695 वाला टॉपर,667 से ऊपर वाले टॉप 20 में