NEET UG Rank List : MBBS, BDS रैंक लिस्ट में 710 अंक AIR 5 वाली लड़की टॉपर, कटऑफ गिरने के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

NEET UG Rank List : पिछले वर्ष (2025) की तुलना में इस साल प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी नीचे गया है। विशेषकर ऊपरी नीट यूजी रैंक्स में, जहां सरकारी मेडिकल कॉलेजों (GMC) की सीटें मिलती हैं, वहां छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

NEET UG Rank List
नीट यूजी रैंक लिस्ट

NEET UG Rank List : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने एमबीबीएस और बीडीएस दाखिले के लिए नीट यूजी 2026 स्टेट काउंसलिंग की प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र NEET UG काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट medical2026.mahacet.org पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस लिस्ट में शामिल नीट क्वालिफाइड उम्मीदवार स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। लिस्ट में 720 में से 710 अंक (9.99965 पर्सेंटाइल) लाकर ऑल इंडिया रैंक 5 लाने वाली छात्रा कुदाले श्रावणी कृष्णा टॉप पर हैं। वह ओबीसी कैटेगरी से ताल्लुक रखती हैं। दूसरे स्थान पर पाटिल सार्थक महेश हैं जिन्होंने 720 में से 705 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर ऑल इंडिया रैंक 14 पाने वाले अर्नव लोहाटी हैं।

यहां देखें मेरिट लिस्ट के टॉप 10

राज्य मेरिट रैंक | AIR | नाम

1- 5 कुडाले श्रावणी कृष्णा

2- 14 पाटिल सार्थक महेश

3- 32 अर्णव लाहोटी

4- 33 टेंभूर्णे प्रणव पुरनलाल

5- 53 पाटिल सोहम निशिकांत

6- 85 थोरात अनुश्री अजय

7- 120 सार्थक पेठकर

8- 201 ऋषिकेश राजेश नागमोथे

9- 217 मयूर गणेश आघाव

10- 229 आर्यन श्रीवल्लभ विद्यासागर

कंपटीशन कम रहने के आसार

पिछले वर्ष (2025) की तुलना में इस साल प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी नीचे गया है। विशेषकर ऊपरी रैंक्स में, जहां सरकारी मेडिकल कॉलेजों (GMC) की सीटें मिलती हैं, वहां छात्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

SML 500: पिछले साल (2025) इस स्टेट रैंक पर ऑल इंडिया रैंक 6,199 थी, जबकि इस साल (2026) यह 7,552 है। (यानी लगभग 1,353 AIR रैंक पीछे होने पर भी छात्र को वही SML मिल रही है)

SML 1000: पिछले साल यहां AIR 12,702 थी, इस साल यह 14,375 है। (+1,673 रैंक का अंतर)।

SML 1500 - पिछले साल यहां AIR 19,627 थी, इस साल यह 21,668 है। (+2,041 रैंक का अंतर)।

SML 2000: पिछले साल यहां AIR 26,164 थी, इस साल यह 28,355 है। (+2,191 रैंक का अंतर)।

SML 2500: पिछले साल यहां AIR 32,107 थी, इस साल यह 34,854 है। (+2,747 रैंक का अंतर)।

SML 3000: पिछले साल यहां AIR 37,877 थी, इस साल यह 41,657 है । (+3,780 रैंक का अंतर)।

सीईटी सेल ने MBBS और BDS के लिए Group A के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के आवेदन खारिज किए गए हैं उनकी अलग सूची भी जारी की गई है।

मेरिट लिस्ट में दी गई डिटेल्स को लेकर अगर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है तो वह 20 अगस्त शाम 5 बजे तक उसे दर्ज करा सकता है। उम्मीदवार केवल अपनी व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित गलतियों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। किसी अन्य उम्मीदवार की जानकारी के संबंध में दर्ज की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। सीईटी सेल ने स्पष्ट किया है कि ईमेल के जरिए भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। केवल निर्धारित समय के भीतर कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की गई आपत्तियों की ही जांच की जाएगी। उम्मीदवार करेक्शन विंडो के दौरान केवल एक बार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, एक ही आवेदन में कई जानकारियों से संबंधित आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दर्ज जानकारी में बदलाव की मांग करने वाले उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में उचित दस्तावेजी प्रमाण अपलोड करना होगा।

कैटेगरी बदलने का भी मौका

जो उम्मीदवार ओपन से रिजर्व कैटेगरी, स्पेसिफाइड रिजर्वेशन या अल्पसंख्यक कैटेगरी में बदलाव करना चाहते हैं, वे निर्धारित अवधि के भीतर अनुरोध दर्ज कर सकते हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद किसी भी तरह का सुधार या बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़710 अंक AIR 5 पाने वाली लड़की टॉपर, MBBS BDS नीट रैंक लिस्ट जारी